Education & CareerJharkhandKoderma

कोडरमा में खाली है डीएसई का पद, दो माह से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Ranchi : कोडरमा जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के नहीं होने से जिले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है. जुलाई में जिले के डीएसई का ट्रांसफर हो जाने से पद रिक्त है. रिक्त पद पर अभी तक किसी को पदस्थापित नहीं किया गया है.

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी भी छूट्टी पर चले गये हैं. शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों का वेतन जिले को जारी कर दिया गया है. लेकिन डीएसई के नहीं होने की वजह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है.

इसे भी पढ़ें – तुम्हीं से मोहब्बत-तुम्हीं से लड़ाई, झामुमो-राजद के रिश्ते की कहानी इस मोड़ पे आयी

डीएसई कार्यालय में तीन माह से पड़ा का वेतन का पैसा

वेतन मद में निदेशालय से पैसा भेजा जा चुका है. यह पैसा पिछले तीन माह से रखा हुआ है. डीएसई के नहीं रहने से प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के वेतन के पैसे को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आवंटित नहीं किया जा सका है.

इस वजह से जिले के शिक्षकों का अगस्त और सितंबर महीने का वेतन भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है. ऐसे में शिक्षकों और उनके परिवार के समक्ष आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो गयी है.

इसे भी पढ़ें – Palamu : बुनेंगे कालीन-बहुरेंगे दिन, कोरोना ने छीना था रोजगार, घर में मिलेगा रोजगार

वैकल्पिक उपाय की संघ ने की मांग

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि कोडरमा जिले में डीएसई का पदस्थापन नहीं होने की वजह से शिक्षकों को परेशानी हो रही है. उनका दो माह का वेतन लंबित हो गया है. संघ शिक्षकों के बकाये वेतन भुगतान करने को लेकर वैकिल्पिक व्यवस्था करने की मांग करता है.

इस संबंध में संघ द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक को मांग पत्र दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – मेयर फिर से हुईं ‘लाल’, अफसरों पर दागे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button