
Punjab : पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान आंदोलनरत है. इसी बिल के विरोध में कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया था. विपक्ष के सांसदों ने इसके खिलाफ राज्यसभा में हंगामा किया था. अब धीरे-धीरे यह आंदोलन तेज हो रहा है. इस बिल के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है. बुधवार को अमृतसर (पंजाब) में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सड़कों पर उतरकर किसान बिल के विरोध में हुंकार भरी. विरोध के सबसे तीखे स्वर पंजाब और हरियाणा से उठ रहे हैं. यहां कई राजनीतिक दलों की ओर से एकजुटता दिखाई गई है, किसान संगठन भी इस बिल के विरोध में सामने आए हैं.
इसे भी पढ़ें :IPL : शारजाह में धौनी ने मारा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार कर सड़क पर जा गिरी गेंद
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी कृषि विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में दिखाई दिए. वे लंबे अरसे के बाद किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ भी उकी नहीं पट रही है. यही वजह है कि पंजाब की पॉलिटिक्स में वे कम एक्टिव हैं. हालांकि, कोरोना संकट के दौरान भी वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डाल अलग अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के हित में नहीं है.
Punjab: Congress leader Navjot Singh Sidhu joins party protest in Amritsar in support of farmers who are demonstrating against the passage of agriculture reform bills in the Parliament. pic.twitter.com/UrKL71UIUu
— ANI (@ANI) September 23, 2020
अकाली दल ने सबसे पहले किया था विरोध
गौरतलब है कि कृषि बिल के मसले पर सबसे पहले अकाली दल ने केंद्र सरकार के खिलाफ अवाज उठायी थी. . अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि यह बिल किसान विरोधी है. सुखबीर बादल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर बिल पर हस्ताक्षर ना करने की अपील की थी.
इस मसले पर केंद्र सरकारलगातार यह कह रही है कि विपक्ष बिल को जनता में भ्रम फैला रहा है. किसानों को विपक्ष की बातों में ना आने की सलाह दी जा रही है. बावजूद इसके आंदोलन तेज होता जा रहा है. 25 सितंबर को इस बिल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :स्टाम्प वेंडर्स की हड़ताल जारी, वकीलों से रेवेन्यू टिकट के लिए वसूली जा रही 5 गुनी कीमत




