
Chatra: चतरा में मुखिया पति और दबंगों की दबंगई देखने को मिली. जहां भूमि विवाद में दबंगों ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा. वारदात सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव स्थित तुरी टोला की है. बताया जा रहा है कि निजी भूमि पर घर बना रहे हरिजन परिवार के साथ मुखिया पति और गांव के दबंग लोगों ने मारपीट की. इस दौरान दबंगों ने घर की महिलाओं की भी पिटाई की.
इसे भी पढ़ेंः रांची : पिता ने की बेटी की हत्या, पत्नी से कहा- जो करना है कर लो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से धारदार हथियार, लाठी-डंडे से लैस लोगों ने हरिजन परिवार को धमकाया और उनकी पिटाई की.
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है. हरिजन परिवार ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




