Main SliderNationalUttar-Pradesh

खराब मौसम के कारण चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत

Azamgarh. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक टू-सीटर चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्फ्ट ने रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट वाराणसी के एयर स्पेस में भ्रमण करके लौट रहा था उसी दौरान आजमगढ़ के पास हादसा हो गया और एयरप्राफ्ट क्रैश हो गया.

 

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण विमान आजमगढ़ जिले के कुसहां गांव में क्रैश हो गया. हादसे में जिस ट्रेनी पायलट की मौत हुई है उसका नाम कोनार्क सरण बताया जा रहा है. एयरक्राफ्ट की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए.

प्रशिक्षण के लिए उड़ा था विमान

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल था और खराब मौसम के बीच आसमान में एयरक्राफ्ट अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते खेत आकर गिर गया.

इसे भी पढ़ें- लद्दाख की 6 चोटियों पर पहुंची भारतीय आर्मी, ऊंचाई से रख सकेगी चीन पर नजर

जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए. स्थीनीय लोगों ने ही पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. एयरक्राफ्ट टू-सीटर प्रशिक्षु विमान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए निकला था. एयरक्राफ्ट पर एक पायलट सवार था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button