
New delhi : कश्मीर में आतंकवादी छिपने के लिए नये नये ठिकाने का सहारा लेते रहें है. पहले तो वे घरों में शरण लेते थे. इसके बाद वे जंगलों और बागीचों में भी शरण लेने लगे. अब खुलासा हुआ है कि आतंकवादी मौसमी नदियों में भी बंकर बनाकर शरण ले रहे हैं. सेना की आतंकवादी निरोधक यूनिट 44 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार नदियों के बीच भी आतंकवादियों के बंकर मिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :खराब मौसम के कारण चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत
नदी में बंकरों में कई दिनों तक रहते थे आतंकवादी
हाल में पुलवामा और शोपियां में ऑपरेशन के दौरान देखने को मिला कि सेब के घने बगीचे और जंगल के अलावा नदियों में बंकर मिलना थोड़ा अचरज की बात है. नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. पुलवामा और शोपियां में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं. यहां नदियों में छिपे बंकर में सुरक्षाबलों की नजर में आये बिना आतंकवादी कई दिनों तक शरण लेते थे.
इस बात की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने नजर रखी. उसके बाद देखा गया कि रामबी अरा नामक जगह पर नदी में नजर रखी गयी. वहां देखा गया कि आतंकवादियों ने छिपने के लिए लोहे के बंकर बना रखे थे. सतर्क जवानों ने तेल के एक ड्रम का ढक्कन खुला देखा जिसका इस्तेमाल आतंकवादी बंकर में आने-जाने के रास्ते के तौर पर करते थे. सुरक्षाबलों ने वक्त रहते आतंकियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया.
इसे भी पढ़ें :Palamu : पूर्व नक्सली ने डूबते बच्चे को बचाया, पर खुद डूब गया, दो घंटे बाद बाद मिला शव
घरों के अंदर भी तहखाने और भूमिगत बंकर मिले
सुरक्षाबलों की चिंता इस बात से बढ़ गयी थी कि आतंकवादी अब छिपने के लिए ऐसे नये तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं. इतना ही नहीं पारंपरिक कश्मीरी घरों के अंदर भी तहखानों और भूमिगत बंकरों का पता चलने लगा.
इस साल जून में बंदपोह में सेब के घने पेड़ों से ढंके और ऊंचाई वाले इलाके में स्थित एक और भूमिगत बंकर का सुरक्षाबलों ने पता लगाया. यहां आतंकवादी 12 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा भूमिगत बंकर बनाकर रह रहे थे. आतंकी वहां आराम से रह रहे थे जबकि सेना गांवों में उनकी तलाश कर रही थी. सुरक्षाबलों की नजर जब एक प्लास्टिक से जमीन के ढंके होने और वहां की मिट्टी ताजी खुदी होने पर गई तो इस बंकर का खुलासा हुआ.
इसे भी पढ़ें :रांची SSP हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्य में अबतक 4645 से अधिक पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित




