West Bengal

‘2021 मे तृणमूल सरकार बनी तो सभी को मिलेगा जिंदगी भर मुफ्त राशन’

Asansol. नगरनिगम के वार्ड संख्या 26 मे पार्षद नूररफत परवीन के नेतृत्व मे तिरपाल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि शामिल हुए स्थानीय विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक ने अपने हाथो से करीब 150 गरीब और जरूरतमंद लोगों को तिरपाल प्रदान किया.

इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि जब 2021 मे तीसरी बार के लिए तृणमूल सरकार बनायेगी तो बंगाल मे रहने वाले सभी लोगों के लिए जिंदगी भर मुफ्त राशन का इंतजाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के राज मे अगर किसी को कोरोना की बिमारी होती है तो उसका मुफ्त इलाज राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है.

दुर्गा का रूप धारण करने को लेकर फिर मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर नुसरत जहां

मंत्री मलय घटक ने दावा किया कि पूरे देश मे एकमात्र बंगाल मे ही राशन और कोरोना का इलाज दोनों मुफ्त है, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मलय घटक ने कहा कि बंगाल मे मिड डे मील स्कूल यूनिफार्म, साइकिल आदि भी मुफ्त है.

इतना ही नहीं अस्पतालों मे कैंसर जैसी बीमारी का इलाज हो या डायलिसिस की सुविधा वह भी अब बंगाल मे मुफ्त उपलब्ध है. इसके अलावा ममता सरकार के जमाने मे लोगों को कन्याश्री, रुपश्री, सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिला है.

2025 तक रानीगंज कोल ब्लॉक क्षेत्र से मिथेन गैस का होगा उत्पादन

मंत्री मलय घटक ने आगे कहा कि ईद, बकरीद जैसे कोई भी त्यौहार हो जरुरतमंद लोगों को नये वस्त्र दिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी उनको बतौर विधायक रेलपार के लोगों की सेवा करने का मौका मिला. विधायक के रुप में अपने पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों मे रेलपार इलाके के 14 लोगों की या तो हादसे मे मौत हुई या उनकी हत्या कर दी गयी. सभी मृतको के परिवार वालों को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी.

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कुछ महिलाओं की नियुक्ति ईएसआई मे हुई है. उन्होंने बताया कि यहां करीब डेढ़ सौ परिवारों को तिरपाल बांटे जाएंगे. मंत्री ने हर वक्त रेलपार की आवाम के साथ रहने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button