Main SliderNational

… तो 50 साल तक कांग्रेस विपक्ष में बैठी रहेगी: गुलाम नबी आजाद

New Delhi. कांग्रेस में बदलाव की मांग कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद अपने स्टैंड पर कायम हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत संगठन के सभी पदों के लिए चुनाव होने चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव का विरोध कर रहे हैं, दरअसल उन्हें अपना पद जाने का डर है.

50 साल तक कांग्रेस विपक्ष में ही बैठी रहेगी

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव कराया जाए तो नियुक्त किए गए कांग्रेस अध्यक्ष के पास एक फीसदी सपोर्ट भी न हो. आजाद का कहना है कि अगर चुनी हुई इकाई लीड करती है तो, उसकी स्थिति बेहतर हो. अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले 50 साल तक कांग्रेस विपक्ष में ही बैठी रहेगी.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री के ‘दैवीय घटना’ वाले बयान पर चिदंबरम का तंजः क्या ईश्वर की दूत हैं निर्मला सीतारमण

कांग्रेस नेता ने कहा कि कई दशकों में पार्टी में चुनी हुई इकाइयां नहीं है. अगर हमें सत्ता में वापसी करनी है तो चुनाव करवा कर पार्टी को मजबूत करना होगा, आजाद के अनुसार, यह काम हमें 10-15 साल पहले ही कर देना चाहिए था.

मेरी कोई निजी महत्वकांक्षा नहीं

ANI से बात करते आजाद ने कहा कि मुझे अध्यक्ष नहीं बनना है. इसमें मेरी कोई निजी महत्वकांक्षा नहीं है. उन्‍होंने कहा कि मैं एक बार सीएम रहा हूं, केंद्रीय मंत्री रहा हूं, पार्टी में सीडब्‍ल्‍यूसी सदस्‍य और महासचिव रहा हूं. 5-7 साल तक सक्रिय राजनीति में रहूंगा. पार्टी के भले के लिए चुनाव चाहता हूं, जो हर एक सच्चे कांग्रेसी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

आजाद ने कहा कि जब आप चुनाव लड़ते हैं तो कम से कम 51 फीसदी लोग आपके साथ होते हैं. बाकि उम्मीदवारों को 10-15 फीसदी वोट मिलेंगे. इससे साफ है कि अध्यक्ष पद जो भी संभालेगा, उसके साथ 51 फीसदी लोग रहेंगे और इस वक्त जो भी अध्यक्ष बनेगा उसके पास 1 फीसदी लोगों का समर्थन भी नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर चुनाव ना होने के कारण, इसका खामियाजा देश और राज्यों के चुनावों में भुगतना पड़ रहा है.

…तो कई नेता गायब हो जाएंगे

आजाद ने कहा कि आज जो वफादार होने का दावा कर रहे हैं, असल में वो ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के अंदर चुनाव हो जाए तो कई नेता गायब हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जो हमारे प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं, वे जानते हैं कि चुनाव हुआ तो वे कहीं के नहीं रहेंगे. गौरतलब है कि आजाद का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब CWC की बैठक में एक प्रस्‍ताव पास किया गया कि सोनिया गांधी अध्‍यक्ष बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button