Corona_UpdatesJharkhandRanchi

राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Ranchi: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. शनिवार की देर रात इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इस बात की जानकारी बादल पत्रलेख ने खुद ट्वीट कर दी है. मालूम हो कि बादल पत्रलेख झारखंड में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हैं. इनके पहले मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता पॉजिटिव हो चके हैं. वहीं शुक्रवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना संक्रमित मिली थीं.

इसे भी पढ़ें- Corona: 22 अगस्त को 872 नये संक्रमित मिले, 13 मौतें, झारखंड में कुल 29103 केस

कैबिनेट के मंत्रियों पर बढ़ा संक्रमण का खतरा

मंत्री बादल पत्रलेख के संक्रमित होने के बाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव मिले थे. कोरोना संक्रमित पाए जाने से ठीक पहले बन्ना गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक में शिरकत की थी. जिसके बाद से सभी मंत्री होम क्वॉरेंटाइन में हैं. मंत्री रामेश्वर उरांव को छोड़कर सभी मंत्री अपने-अपने घरों में ही होम क्वॉरेंटाइन में ते और 3 से 4 दिनों के बाद जांच कराने की बात कही थी. इसी क्रम में शनिवार को बादल पत्रलेख के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब सभी मंत्री अपनी जांच रविवार को करा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- रांची: आपसी विवाद में चली गोली, कुख्यात अमजद गद्​दी घायल

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button