
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 27 लाक को पार कर चुके हैं. भारत में यह महामारी तेजी से फैल रहा है. पुछले कुछ दिनों से लगातार 60 हजार से अधिक नये केस सामने आ रहे थे. जिसके बाद पिछले 24 घंटे में नये मामलों की संख्या में कमी आयी है.
एक दिन में कोरोना वायरस के 55 हजार नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ गयी है. वहीं 800 से अधिक लोगों ने इस वायरस की वजह से पीछले 24 घंटे में अपनी जान गंवा दी है. भारत में मृतकों की संख्या भी 52 हजार को छूने को है.
इसे भी पढ़ें- RJD के तीन विधायकों ने थामा JDU का दामन, NDA में शामिल हो सकते हैं जीतन राम मांझी
19 लाख से अधिक हुए स्वस्थ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के 55,079 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 27,02,742 हो गये हैं. वहीं 876 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गयी है.
Spike of 55,079 cases and 876 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The #COVID19 tally in the country rises to 27,02,743 including 6,73,166 active cases, 19,77,780 discharged/migrated & 51,797 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/Sxky8lb11G
— ANI (@ANI) August 18, 2020
फिलहाल देश में कोविड-19 के 6,73,166 मरीजों का इलाज जारी है. जबकि 19,77,779 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: पिछले 24 घंटे में Corona के 2,525 नये केस, 5 और लोगों की मौत




