
Giridih. यहां के 41 पुलिसकर्मी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. 41 पुलिसकर्मियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया. इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है. एसपी अमित रेणु ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेगा.
एक साथ 41 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब स्वतंत्रता दिवस के परेड भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. इस बाबत शनिवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीसी राहुल सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक हुई, तो कोरोना के कारण 15 अगस्त का परेड इस बार गिरिडीह स्टेडियम में करने का निर्णय लिया गया. बैठक में झांकी के निकालने पर भी पांबदी लगाने की बात कही गई.
ये भी पढ़ें- भारत में कोविड-19 के 61 हजार से अधिक नये केस, 933 मरीजों की मौत
इधर, 41 पुलिसकर्मियों के रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं, उनमें एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन कार्यालय के 13 कर्मियों के साथ-साथ तिसरी थाना के कुछ पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद कई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार से खुद को होम क्वांरटीन कर लिया है.
इस प्रकार जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 205 हो गया है. शुक्रवार की देर रात ही जिले में 93 नए केस सामने आए थे. इसमें जमुआ में 49, डुमरी 23, बेंगाबाद आठ, देवरी 2, पीरटांड तीन, सदर प्रखंड से एक, तिसरी से छह, गांवा से तीन केस सामने आए.
ये भी पढ़ें- पलामू: कार्रवाई नहीं करने पर किशुनपुर ओपी प्रभारी को ग्रामीणों ने घेरा, SP ने किया लाइन हाजिर
जानकारी के अनुसार, गांवा के दो संक्रमितों पहले से रांची के अलग-अलग अस्पताल में इलाजरत है. शुक्रवार की देर रात आए नए केस के आद संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संक्रमितों के संर्पक में आए लोगों की पहचान करने में भी स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है.





Thanks so much for the blog post.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
Thank you ever so for you article post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.