
Ayodhya. भारत और नेपाल के रिश्तों में हाल के दिनों में कड़वाहट देखने को मिली है. नेपाल के कड़वाहट के दौर पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है. अयोध्या में राम जन्मभूम शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम का नेपाल से गहरा संबंध है.
इसे भी पढ़ें- इस महिला नेता ने पहली बार भाजपा के सामने रखा था राम मंदिर का प्रस्ताव, रथ यात्रा इसके बाद ही शुरू हुई
माता जनकी का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि राम सिर्फ हमारे नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया के हैं. इंडोनेशिया में आज भी राम का गुणगान होता है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल से तो राम का गहरा संबंध है. माता जानकारी वहीं की थी. पीएम मोदी के इस बयान को नेपाल से रिश्ते मुधर करने की एक पहल मानी जा रही है.
और क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने कहा- श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा. हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा. इस मंदिर के बनने के बाद अयोध्या की सिर्फ भव्यता ही नहीं बढ़ेगी, इस क्षेत्र का पूरा अर्थतंत्र भी बदल जाएगा. यहां हर क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे, हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे. सोचिए, पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे, पूरी दुनिया प्रभु राम और माता जानकी का दर्शन करने आएगी.
इसे भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास
मुक्त हुई जन्मभूमि
पीएम मोदी ने कहा- बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा, टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है.





I used to be able to find good info from your blog posts.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.