Corona_UpdatesNational

ओडिशा में बढ़ा Lockdown: 31 अगस्त तक शनिवार, रविवार को बंद रहेगा सबकुछ

Bhubaneswar: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. भारत में भी इसका असर तेजी से दिख रहा है. भारत कोरोना वायरस के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है. वहीं हजारों नये केस रोजाना सामने आ रहे हैं.

जिसे देखते हुए कई राज्यों ने फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है. जबकि कई राज्यों में अनलॉक-3 की शुरुआत हो गयी है. इसी क्रम में ओडिशा सरकार ने चार जिलों और राउरकेला शहर में 31 अगस्त तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है. मतलब यह कि अब एक महिने तक हर रविवार और शनिवार को यहां सबकुछ बंद रहेगा. यह कदम कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें- बिहार में Corona के एक दिन में रिकॉर्ड 2,986 नये केस, कुल संख्या 50 हजार के पार

इन चार जिलों में रहेगा लॉकडाउन 

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने बताया कि गंजाम, खुर्दा, गजपति और कटक जिले और राउरकेला शहर में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा. हालांकि, उन्होंने बताया कि एक और दो अगस्त को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक बंद लागू किया जाएगा और सुबह पांच बजे से एक बजे तक सामान्य गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी.

राज्य सरकार ने अगस्त में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में 31 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा और किसी को भी इन क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- सावन का आखिरी शनि प्रदोष आज, भगवान शिव के साथ शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न

31 हजार के पार आंकड़ा

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना केस की संख्या 31 हजार के पार हो चुकी है. जबकि इस वायरस से संक्रमित करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है. ओडिशा में 15 मार्च को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था.

गुजरात के सूरत से प्रवासी मजदूरों के राज्य वापस आने तक यहां के गंजाम जिले में संक्रमण का मामला नहीं आया था. लेकिन इसके बाद मामले बढ़ने लगे. गंजाम ओडिशा का इकलौता जिला है जहां संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ें- 3 महीने बाद जेल से बाहर आए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, यौन शोषण मामले में हैं आरोपी

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button