Uncategorized

समलैंगिक होने के कारण मुझे कई बड़ी फिल्मों से धोना पड़ा हाथ : रूपर्ट एवरेट

London : हॉलीवुड अभिनेता रूपर्ट एवरेट ने खुलासा किया कि उन्हें समलैंगिक होने के कारण ‘‘ तीन या चार ’’ बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा. माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग  फिल्म के अभिनेता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ‘‘ बहुत ज्यादा हेट्रोसेक्सुअल ’’ है जो समलैंगिक कलाकारों के साथ ‘‘ दूसरी श्रेणी के नागरिकों ’’ जैसा व्यवहार करता है.

इसे भी पढ़ें- जाह्नवी ने कहा- मां चाहती थी मैं ‘सैराट’ जैसी फिल्म करूं

अभिनेता ने समाचार एजेंसी ‘ प्रेस एसोसियेशन ’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अलग-अलग कारणों से बहुत सारी भूमिकाएं नहीं मिलीं , जिनमें से कुछ शायद बहुत अच्छा अभिनेता ना होना या खराब ऑडिशन देना था , यह सब मायने रखते हैं. लेकिन तीन या चार बड़ी फिल्में थीं , जब मैं सफल था , निर्देशक एवं दूसरे कलाकार चाहते थे कि मैं उन फिल्मों में काम करूं और तब एक स्टूडियो ने मुझपर पूरी तरह से रोक लगा दी जो केवल इस कारण से किया कि मैं समलैंगिक हूं. 59 साल के अभिनेता आगामी फिल्म ‘ द हैप्पी प्रिंस ’ में मशहूर कवि – लेखक ऑस्कर वाइल्ड के किरदार में दिखेंगे. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में उन्होंने जिन समस्याओं का सामना किया उनसे उन्हें समलैंगिक आयरिश लेखक को समझने में और उनकी भूमिका निभाने में मदद मिलेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button