
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है. इसी वजह से देश के कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को मंजूरी दी गयी है.
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.5 लाख से अधिक हो गयी है. इधर, भारत में एक दिन में इस वायरस से लगभग 600 लोगों की जान भी चली गयी है. कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 28 हजार से पार हो चुका है.
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, लंबे समय से थे बीमार
7,24,577 मरीज हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोविड-19 के एक दिन में 37,148 नये केस सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,55,191 हो गये हैं. वहीं 587 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28,084 हो गयी है. देश में कोविड-19 के 4,02,529 मरीजों का इलाज चल रहा है और अभी तक 7,24,577 लोग ठीक हो चुके हैं.
Spike of 37,148 cases and 587 deaths reported in India in the last 24 hours.
Total #COVID19 positive cases stand at 11,55,191 including 4,02,529 active cases, 7,24,578 cured/discharged/migrated and 28084 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/iuKN63EYtV
— ANI (@ANI) July 21, 2020
देश में इस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी कि मुंबई में कोरोना के 1,043 नये केस मिले हैं. यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,02,267 हो गयी. बीएमसी ने बताया कि यहां संक्रमण की वजह से 41 और लोगों की मौत हो गयी है. मृतक संख्या बढ़कर 5,752 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- गहलोत Vs पायलटः स्पीकर के नोटिस के खिलाफ बागी विधायकों की याचिका पर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई




