Corona_UpdatesNational

दिल्ली में कोरोना पीड़ित पत्रकार ने एम्स के चौथे तल्ले से कूदकर दी जान

New Delhi: दिल्ली के एम्स में भर्ती एक कोरोना पीड़ित पत्रकार ने सोमवार को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

एम्स की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि पत्रकार तरुण सिसोदिया ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल पर भर्ती थे लेकिन वह भागकर चौथी मंजिल पर चले गये और वहां से खिड़की तोड़कर कूद गये.

बयान में यह भी कहा गया कि उन्हें गंभीर चोट आयी थी. इसके बाद आइसीयू में भर्ती किया गया लेकिन जान नहीं बचायी जा सकी.

जानकारी के मुताबिक तरुण सिसोदिया दैनिक भास्कर में काम करते थे और दिल्ली में भजनपुरा के रहने वाले थे. उन्हें एक ढाई साल का बेटा और दो महीने की बेटी है.

पुलिस ने बताया कि तरुण को कुछ दिन पहले ब्रेन ट्यूमर हुआ था जिसकी सर्जरी की गयी थी. उन्हें 24 जून को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.

इसे भी पढ़ें – लोहरदगा जिले के सिविल सर्जन निकले कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश

मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने ट्वीट करके बताया कि एम्स के डायरेक्टर को आदेश दिया गया है कि तत्काल घटना की जांच करवाएं और इसके बाद एक हाई लेवल कमिटी 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी.

मंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ने अपना एक साथी खोया है, इसका बेहद दुख है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को एम्स में 37 वर्षीय पत्रकार ने ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी. वह कोरोना संक्रमित भी पाये गये थे.

डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि जांच कमिटी में न्यूरोसाइंस सेंटर के चीफ प्रोफेसर पद्मा,साइकियाट्री डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर आरके चड्ढा के अलावा दो अन्य डॉक्टर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में तीन हजार के करीब ही सिमटी रही जांच दर, मशीनें बढ़ीं पर टेस्टिंग रेट नहीं बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button