JamtaraJharkhand

जामताड़ा : मिहिजाम नगर परिषद में ठप है कचरा उठाव, लोग जता रहे विरोध

Jamtara : नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह से कचरा उठाव नहीं हो रहा है. जिससे  शहर में कई जगहों पर कचरे का अंबार लग गया है. सड़कों पर लगे कचरे की दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. साथ ही घर-घर जाकर कचरा उठाने का काम भी बंद है.

वहीं कचरा उठाव नहीं होने से लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि सावन महीने में भी गंदगी का अंबार सड़कों पर पसरा है, और इसी से होकर सभी यहां से होकर मंदिर के अलावा अन्य जगहों के लिए जाते हैं. फिर भी प्रशासन को कोई परवाह नहीं है.

इसे भी पढ़ें – सुशांत सुसाइड केसः फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से तीन घंटे पूछताछ

 

राजबाड़ी में कचड़ा फेंकने को लेकर ग्रामीणों का हो रहे विरोध

शहर के मिहिजाम क्षेत्र में स्थित राजबाड़ी इलाके में कचरा डंप किया जाता था. लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद लोग इधर-उधर कचरा फेंकने लगे. जिससे शहर के कई इलाकों में कचरे का अंबार लग गया है.

राजबाड़ी क्षेत्र के लोगों की मांग है कि शहर का कचरा अन्य जगहों पर फेंका जाये. लेकिन शहर में कचरा जमा होने से बीमारी का भी खतरा बना हुआ है.

मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्ड से कचरा उठाव का कार्य पड़ा ठप

बता दें कि मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कुल 20 वार्ड में रोजाना कचरे का उठाव किया जाता था. जिससे शहर के राजबाड़ी इलाके में डंप किया जाता था. लेकिन अब वहां कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद लोगों में असमंजस की स्थिती है. साथ ही लोगों को डर है कि इससे कहीं बीमारी ना फैलने लगे.

क्या कहते हैं नगर परिषद अध्यक्ष

नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने इस बारे में कहा कि कुछ लोगों की स्वार्थ पूर्ति नहीं होने पर राजबाड़ी में कचरा फेंकने पर विरोध किया जा रहा है. लेकिन इसे लेकर ग्रामीणों को समझाने जा प्रयास किया जा रहा है. और उम्मीद है कि जल्दी ही इसपर कोई निर्णय लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें –   Corona: रिम्स में लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी समेत 6 नये संक्रमित मिले, झारखंड में 2821 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button