Main SliderNational

भारत के साथ जारी तनाव के बीच अब चीन ने भूटान के साथ खड़ा किया नया सीमा विवाद

New Delhi: गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच चीन ने अब भूटान के साथ नया विवाद शुरू कर दिया. शनिवार को चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर कहा कि पूर्वी सेक्टर में भी भूटान के साथ उसका सीमा विवाद चल रहा है.

दरअसल, जिस सेक्टर पर विवाद होने की बात चीन कर रहा है, वब भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश की सीमा भूटना से लगती है. चीन यहां पर भी अपना दावा करता रहा है.

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, चीन विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमे कहा गया है कि चीन और भूटान की सीमा कभी भी परिसीमित नहीं हुई है, इसे लेकर पूर्वी, मध्य और पश्चिमी इलाके में विवाद रहा है और यहां पर किसी तीसरे पक्ष को दखल नहीं देना चाहिए.

हालांकि चीन के दावे पर भूटानी सरकार और दिल्ली में उसके दूतावास ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि भूटान ने हमेशा चीन के साथ अपनी सीमा वार्ता पर एक विवेकपूर्ण चुप्पी बनाए रखी है और इसका बीजिंग के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है. इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- विकास दुबे के गुर्गे ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, पुलिस हैरान

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, भूटान ने पिछले महीने नई दिल्ली में चीनी दूतावास को एक डेमो जारी किया था, जो विभिन्न परियोजनाओं के लिए वैश्विक अनुदान पर निर्णय लेने वाली जीईएफ की बैठक में चीनी बयान का विरोध कर रहा था.

गौरतलब है कि भूटान और चीन के बीच साल 1984 से लेकर 2016 तक सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 24 राउंड्स की बातचीत हो चुकी है. इस दौरान केवल पश्चिमी और मध्य इलाकों के सीमा विवाद पर चर्चा हुई है.

चीन ने पहली बार बताया पूर्वी सीमा पर विवाद

जानकार बताते हैं कि पूर्वी सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों में कभी बातचीत नहीं हुई है. एक जानकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच मध्य और पश्चिमी सीमा विवाद को हल करने पर ही अब तक चर्चा हुई है, अगर चीन की पूर्वी सीमा को लेकर भी आपत्ति थी तो उसे यह पहले ही कहना चाहिए था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button