
New Delhi: कार्लाइल ग्रुप एयरटेल के डेटा सेंटर के बिजनेस ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 25 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा. करीब 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जायेगी. कंपनी ने बधुवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी.
इससे ‘नेक्सट्रा’ का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है जो कि 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है. समझौता पूरा होने पर ‘कार्लाइल’ की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेरी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी ‘एयरटेल’ की रहेगी.
इसे भी पढ़ेंःदेश में 24 घंटे में साढ़े 18 हजार से पार Corona केस, 507 लोगों की मौत
भारती एयरटेल के एक बयान में कहा गया है कि भारती एयरटेल और कम्फर्ट इन्वेस्टमेंट-2 ने घोषणा की है कि कम्फर्ट इन्वेस्टमें-2 नेक्स्ट्रा डेटा में 235 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेगा. बता दें कि नेक्स्ट्रा डेटा एयरटेल की ही सब्सिडियरी है.
जबकि कम्फर्ट इन्वेस्टमेंट कार्लाइल ग्रुप की ओर से मैनेज किए जाने वाले फंड कैप वी मॉरिशियस से एफिलिएटेड है. नेक्स्ट्रा का मुख्यालय नई दिल्ली में है. यह बड़ी-बड़ी भारतीय और ग्लोबल एंटरप्राइजेज, स्टार्टअप आदि को अपनी सेवाएं मुहैया कराता है. नेक्स्ट्रा के देश भर में 10 बड़े-बड़े डेटा सेंटर हैं. फिलहाल इस डील को रेगुलेटरी मंजूरी मिलना बाकी है, जिसके तहत कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिलनी है.
इसे भी पढ़ेंःविमानन ईंधन 7.5% हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं




