Read Next
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
Back to top button
New Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल ( Lt. Governor) अनिल बैजल ने शुक्रवार को आदेश दिया कि होम क्वॉरेंटाइन के तहत कोविड-19 के हरेक मरीजों के लिए पांच दिन सरकारी क्वॉरेंनटाइन सेंटर में रहना जरूरी होगा. आप सरकार ने इस फैसले को ‘मनमाना’ बताते हुए कहा है कि इससे राष्ट्रीय राजधानी को नुकसान होगा.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: 50 हजार के पार Corona संक्रमितों की संख्या, एक दिन में आये 3000 से अधिक केस
क्या है उपराज्यपाल का आदेश
अपने आदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि पांच दिन सरकारी क्वॉरेंनटाइन सेंटर में रहने के बाद कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया जाएगा. बैजल ने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन के तहत प्रत्येक मामले में पांच दिन सरकारी क्वॉरेंनटाइन में रहना अनिवार्य होगा. इसके बाद बिना लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथक-वास के लिए भेज दिया जाएगा. लक्षण वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.
इस फैसले से पहले से ही दबाव झेल रहे स्वास्थ्य ढांचे पर और असर पड़ने की आशंका है. जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन को लेकर उपराज्यपाल का फैसला ‘मनमाना’ है और इससे दिल्ली को नुकसान होगा.
इसे भी पढ़ें- आखिर किसको खुश करने के लिए कांग्रेस ने लड़ा झारखंड में राज्यसभा चुनाव?
क्या कहना है दिल्ली सरकार का
एक बयान में दिल्ली सरकार ने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन का कार्यक्रम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे सफल अभियान है. बयान में कहा गया कि पहले से ही यहां पर कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टरों, नर्सों की भारी कमी है. कर्मियों की दिक्कत है, संक्रमण के बिना लक्षण वाले हजारों लोगों को रखने के लिए बड़े स्तर पर क्वॉरेंटाइन सेंटर की जरूरत होगी.
सरकार के मुताबिक, दिल्ली में घर पर पृथक-वास में कोविड-19 के करीब 8,500 मरीज हैं. ये सभी ऐसे मरीज हैं जिनमें संक्रमण के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले या मामूली लक्षण मिले. गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को 3.137 कोरोना केस सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,116 हो गयी है. वहीं दो हजार से अदिक लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- चीन विवाद पर PM मोदी: ‘हमारी एक इंच जमीन की तरफ आंख उठाकर भी कोई नहीं देख सकता’