
Ramgarh: लॉकडाउन में नौकरी नहीं मिलने की वजह से युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी. यह घटना मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा दामोदर पुल के पास हुई. मालगाड़ी को आता देखकर युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया.
इससे घटना में युवक का धड़ शरीर से अलग हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं युवक की पहचान 40 वर्षीय रामराज चौहान के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- Delhi: स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती
नौकरी नहीं मिलने से था परेशान
रामराज चौहान मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में उसे मजदूरी नहीं मिल रही थी. इसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से बहुत परेशान चल रहा था. वह शराब भी काफी ज्यादा पीने लगा था. इसी दौरान मंगलवार की सुबह अचानक वह घर से निकला और रेलवे ट्रैक पर जाकर उसने आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस, संक्रमण से 380 की मौत
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी बरकाकाना और रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले छानबीन कर रही है. हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि युवक ने नौकरी नहीं मिलने की वजह से ही आत्महत्या की है. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है. पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो पायेगी.
इसे भी पढ़ें- सीमा विवाद पर नेपाल से बात करने को तैयार भारत, ओली सरकार को मनाने की कोशिश-सूत्र




