
New Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसी हालात को देखकर अटकलों का बाजार गर्म है. कुछ लोग कह रहे हैं कि देश की राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन लगेगा.
Many people are speculating whether another lockdown in Delhi in being planned. There are no such plans.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 15, 2020
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, 18 जून से नई दिल्ली में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा. वायरल हो रही खबरों पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति साफ कर दिया है.
नहीं है इस तरह का कोई प्लान
केजरीवाल ने सारी अटकलों पर विराम देते हुए साफ कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है.
क्यों लग रही थीं अटकलें
दरअसल, केन्द्र सरकार ने 8 जून के बाद कई तरह की गतिविधियों में छूट दी थी. इस दौरान कोरोना के मामले मुंबई-दिल्ली समेत कई राज्यों में तेजी से बढ़ हैं. यही कारण है कि लोगों को लगने लगा कि एक बार फिर दिल्ली में सख्त लॉकडाउन लग सकता है. पीआईबी ने भी इस वायरल पोस्ट को फर्जी बताया था




