National

केंद्रीय मंत्री ने दे दिया संकेत, जानें कैसा होगा Lockdown 5.0

New Delhi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है. 31 मई को लॉकडाउन 4.0  ( Lockdown 4.0 ) की अवधी भी समाप्त हो रही है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 1 जून से लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown 5.0 ) लागू किया जा सकता है.

लॉकडाउन 5.0 को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर कुछ आहम बातें कहीं है। उन्होंने साफ-साफ संकेत दे दिया है कि लॉकडाउन काफी हद तक कम हो जाएगा. यानी कि लॉकडाउन 5.0 में आम लोगों को कई तरह की रियायतें दी जाएंगी.

ये भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: देश में टूटा अब तक का सारा रिकॉर्ड, एक दिन में 7,964 नये केस, 265 की मौत

लॉकडाउन 5.0 साधारण होगा

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि लॉकडाउन 5.0 साधारण होगा. उन्होंने साफ-साफ शब्दों की कहा कि लॉकडाउन 5.0 कुछ खास इलाकों में ही पाबंदियां लगाई जाएंगी. बाकी जगहों काफी हद तक छूट दे दी जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जीवन समान्य होगा.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने कहा- निराशा, कुप्रबंधन और पीड़ा का रहा पिछला एक साल

कैसा होगा लॉकडाउन 5.0

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन (  New Guideline For 5.0  )  पर केन्द्र सरकार काम कर रही है. बताया जा रहा है कि एक जून से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन की पाबंदिया खत्म कर दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के 13 शहरों को छोड़कर बाकी सभी हिस्सों से पाबंदिया हटाया जा सकता है. यहीं नहीं, होटल, मॉल्स भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- #EconomyRecession: वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में GDP घटकर 3.1 %, बुरा दौर आना बाकी

31 को पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’

गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी, उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी ( PM Narendra MOdi ) से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने नई गाइडलाइन को लेकर मंथन भी किया था. बताया जा रहा है कि रविवार ( 31 मई  ) को अगले 15 दिनों के लिए लॉकडाउन 5.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी मन की बात में लॉकडाउन के अगल चरण को लेकर कुछ हद तक स्थिति सपष्ट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button