
Srinagar: जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला टल गया. पुलवामा आतंकि हमले जैसी साजिश को गुरुवार को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.
पुलवामा हमले की तरह की एक सैंट्रो कार में आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) रखी गयी थी. जिसे समय रहते ही सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया.
एक हफ्ते पहले ही मिली थी हमले की सूचना
जम्मू कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने इस पूरे मामले के बारे में बताया कि पिछले एक हफ्ते से खबर थी कि जैश ए मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन मिलकर हमला कर सकते है. जिसके बाद लगातार ट्रेकिंग की जा रही थी.
बुधवार को सेना, और सीआरपीएफ की मदद से पुलिस ने आइईडी लदे कार का पीछा किया. उसे एक आतंकी जला रहा था. पुलिस को देखते ही वह कार लेकर भागने लगा. जिसके बाद नाके पर वॉर्निंग फायरिंग की गयी लेकिन आतंकी ने गाड़ी नहीं रोकी. कुछ दूर जाने के बाद आतंकी कार छोड़कर भाग निकला. अंधेरा होने की वजह से आतंकी पकड़ में नहीं आ सका.
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक मौत: पिछले 24 घंटे में 105 की गयी जान, 2190 नये मामले
शादीपुरा में पकड़ा गया कार
सीआरपीएफ, आर्मी और पुलवामा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कार में आइईडी रखे होने की पहचान की. उन्होंने फौरन बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया और बम को डिफ्यूज कराया गया. जिससे कि एक बड़ा आइईडी ब्लास्ट टाल दिया गया.
A major incident of a vehicle-borne IED blast averted by the timely input and action by Pulwama Police, CRPF and Army: Kashmir Zone Police #JammuAndKashmir pic.twitter.com/oR0aVMZYG0
— ANI (@ANI) May 28, 2020
गौरतलब है कि गाड़ी को पुलवामा के रजपुरा रोड के पास शादीपुरा में पकड़ा गया. जिस कार में आइईडी रखा गया था वह सफेद रंग की सैंट्रो कार थी और उसमें टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगायी गयी थी. यह नंबर कठुआ की रजिस्टर्ड थी.
इसे भी पढ़ें- चाईबासा: पीएलएफआई और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक नक्सली घायल
बम डिस्पोजल यूनिट को बुलाने से पहले खाली कराया गया इलाका
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नंबर को ट्रैक किया और फिर बम की तलाश की गयी. वहीं बम डिस्पोजल यूनिट को बुलाने से पहले आसपास के इलाके को खाली कराया गया. और फिर उसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया.
इस पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि कार को एक आतंकी चला रहा था. जो कि शुरुआती गोलीबारी होते ही मौके से भाग गया. वहीं इस केस को एनआइए को जांच के लिए सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- रांची के हिंदपीढ़ी में कंटेनमेंट जोन को किया गया छोटा, हटाये गये बैरिकेडिंग




