Uncategorized

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, अमीनों का वेतन बढ़े ना बढ़े मगर बढ़ेगी जमीन मापी की फीस

Ranchi : झारखंड में अब जमीन की मापी के लिए सरकार फीस बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए शुरूआत में जमीन मापी के लिए फीस तय करने की प्रक्रिया को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके तहत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक जमीन मापी के लिए आमीन का एक दिन का फीस 1000 रूपये तय करने का प्रस्ताव बनाया है.

राज्य के सभी जिलों के अंचलों में सरकारी अमीन, उजरत भोगी अमीन व बाह्य स्त्रोतों से रखे गये अमीनों से मापी व सीमांकन का कार्य कराया जाता है. भूमि सीमांकन या मापी के लिए अमीन फीस या पारिश्रमिक की राशि प्रति मापी दिवस के हिसाब से भुगतान की जाती है.

इसे भी पढ़ें – यूक्रेन डिफेंस डीलः रक्षा मंत्रालय के अफसरों पर 17.55 करोड़ घूस लेने का आरोप,भारत ने नकारा

अब तक क्या है नियम

अभी जमीन नापी के लिए फीस के लिए जो नियम बना है, उसके मुताबिक जमीन मापी के लिए लोगों को अमीन के एक दिन के वेतन के बराबर फीस देना होता है. झारखंड में अलग-अलग जिलों के अंचलों में अमीन की फीस अलग-अलग होती थी. कहीं कम कहीं ज्यादा.

झारखंड में सरकारी अमीन के पद खाली

झारखंड में सभी जिलों के अंचलों के लिए एक-एक पद तय है. यहां पर आधे से अधिक अंचलों में सरकारी अमीन के पद खाली हो गये हैं. एक अमीन के जिम्मे कई प्रखंडों का काम लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – सिल्ली-गोमिया विधानसभा उप चुनाव : भाजपा-झामुमो का वोट कमा, आजसू का बढ़ा

नये प्रस्ताव के बाद कांट्रैक्ट पर भरी जा सकेगी खाली पद

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नये प्रस्ताव के तहत अमीन के वेतन के अनुसार जमीन मापी की बाध्यता खत्म हो जायेगी. इसी के साथ सरकार अमीन के खाली पदों को कम वेतन में कांट्रैक्ट पर भर सकेगी. इससे सरकार के राजस्व में इजाफा भी होगा. 

इसे भी पढ़ें –दिग्गजों के बीच कहां चूक रही बीजेपी, लगातार चौथी बार मिली विधानसभा चुनाव में हार

हर दो साल में होगी फीस में 10 फीसदी की बढोतरी

नया प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अमीनों के वेतन बढ़े या ना बढ़े, मगर जमीन मापी के लिए ली जाने वाली फीस बढाने का रास्ता भी साफ हो जायेगा. 1000 रुपये फीस प्रतिदिन करने के साथ ही हर दो साल के अंतराल में उसमें 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का भी प्रस्ताव है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button