JharkhandRanchi

DGP एमवी राव की पहल पर खोले गये कम्युनिटी किचन से 52 दिनों में 25.66 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिला भोजन

Ranchi: राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. ताकि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. वहीं, दूसरी ओर इस लॉकडाउन में जो लोग फंसे हैं उनकी मदद करने का भी पूरा प्रयास झारखंड पुलिस कर रही है.

राज्य के डीजीपी एमवी राव के आदेश के बाद पूरे राज्य में झारखंड पुलिस के द्वारा 342 कम्युनिटी किचन खोले गये हैं. इन कम्युनिटी किचन में पिछले 52 दिनों में झारखंड पुलिस के द्वारा राज्य कुल 24 जिलों में 25.66 लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया है. कम्युनिटी किचन में हर दिन औसतन झारखंड पुलिस के द्वारा 49363 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- दो महीने तक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो देते रहे आश्वासन, इधर स्कूलों ने वसूल ली फीस

किस जिले में कितने लोगों को मिला भोजन

कम्युनिटी किचन से पिछले 52 दिनों में झारखंड पुलिस के द्वारा राज्य के कुल 24 जिलों में 25.66 लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया है. जिनमें
रांची में 341334, गुमला 31206, लोहरदगा 33570, सिमडेगा 96162, खूंटी 130005, जमशेदपुर 338790, चाईबासा 57429, सरायकेला 86739, पलामू 207595, गढ़वा 24200, लातेहार 54774, हजारीबाग 84640, रामगढ़ 73826, कोडरमा 21434, चतरा 25272,गिरिडीह 119728,धनबाद 488645, बोकारो 72376, दुमका 92747, देवघर 60054 जामताड़ा 5684, गोड्डा 62562, पाकुड़ 56355 और साहिबगंज 1794 जरुरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें- #CycloneAmphan का असरः पश्चिम बंगाल व ओड़िसा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, झारखंड में भी असर

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी भोजन करा रही झारखंड पुलिस

लॉकडाउन में राज्य के 19 नक्सल प्रभावित जिलों में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों तक झारखंड पुलिस खाना और जरूरी सामान पहुंचा रही है. राज्य में अति नक्सल प्रभावित इलाकों में करीब 70 पुलिस पिकेट व थाने हैं. जहां कम्युनिटी किचन शुरू कर दी गयी है.

झारखंड पुलिस के द्वारा कोई भी व्यक्ति, कोई भी परिवार भूखा न रहे, इसका ख्याल रखा जा रहा है. गांव-गांव में यह संदेश पहुंच गया है कि राज्य सरकार की पहल पर पुलिस सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मुफ्त में भोजन करा रही है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: देश में पिछले 24 घंटे में 5,611 नये मामले, मरने वालों की कुल संख्या पहुंची 3,303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button