
NW Desk : Twitter के वॉल के मुताबिक, शुक्रवार का दिन भाजपा के लिए कुछ ठीक नहीं रहा. सुबह से ही जो ट्रेंड कर रहा है, वह भाजपा के लिए निराशाजनक है. हालांकि उनका आईटी सेल जरुर इसपर काम कर रहा होगा. और उम्मीद है कि जल्द ही वह भाजपा के लिए देशभक्ति टाइप बेहतर कुछ ट्रेंड करा पाने में सफल भी होंगे.
तो क्या ट्रेंड कर रहा है. पहले और दूसरे नंबर पर औरंगाबाद में हुई ट्रेन दुर्घटना ट्रेंड कर रहा है. इस दुर्घटना में 15 मजदूरों की मौत मालगाड़ी के नीचे आने से हो गयी है. पहले नंबर पर #Aurangabad और दूसरे नंबर पर #TrainAccident . तीसरे नंबर पर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार और चौथे नंबर पर #RahulFightsForIndia .
इसे भी पढ़ें – #CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी
जानें क्यों ट्रेंड कर रहा है #मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार
तो बात #मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार ट्रेंड की जाये तो, ट्विटर के बहादुरों ने देश के विभिन्न हिस्सों में मजदूरों की घर वापसी में हो रही तकलीफों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है और सवाल उठाये हैं. साथ ही मजदूरों की मौतों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
आप ट्विटर पर नहीं हैं, तो शायद नहीं समझ पायेंगे. ट्विटर के खलीफाओं में गजब की क्रिएटिविटी होती है. अहमद फजल खान नाम के युवक ने एक कार्टून के साथ अपना ट्विट किया है. और कहा है कि लाखों मजदूर रो रहे हैं और मोदी सरकार सो रही है. कार्टून में दिखाया गया है कि फ्लाईट से आने वाले लोगों को नरेंद्र मोदी चाय दे रहे हैं और सड़क पर चलकर आने वाले मजदूरों को पीटने के लिए पुलिस को कह रहे हैं.
Millions of migrant warker are crying but thegoverment still sleeping
#मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार @HansrajMeena
pic.twitter.com/ZmuNudp7jw— ™ (@Munnankhan4) May 8, 2020
मधुसूदन नाम के ट्विटर यूजर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए लिख रहे हैं कि भाजपा सरकार गरीबों की केयर करने में विफल रही है. सरकार समझती ही नहीं कि मजदूर घर जाना चाहते हैं. क्योंकि उनके पास काम नहीं है. क्योंकि उनके पास पैसे नहीं बचे हैं.
उन्होंने दो माह से कुछ भी नहीं कमाया और सरकार सरचार्ज के साथ किराया मांग रही है. मधुसूदन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफे की मांग भी की है.
अब मजदूर विरोधी मोदी के बाद आते हैं,चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैशटैग पर. चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है #RahulFightsForIndia. इस हैशटैग के साथ अधिकतर कांग्रेस पार्टी के नेता या उनके समर्थक ट्विट पर ट्विट किये जा रहे हैं. शाम 5.00 बजे तक करीब 90 हजार ट्विट हो चुके थे. इसके क्या मतलब हैं, यह समझाने के लिए हम आपको इस हैशटैग के साथ ट्विट किये गये करीब 90 हजार ट्विट में से कुछ उदाहरण दे रहे हैं.
रुचिरा चतुर्वेदी नाम की प्रोफाइल से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाये, साथ ही कहा है कि हमारे लोगों यानि की जनता के हाथ में पैसे पहुंचाये जायें. #RahulFightsForIndia
अहमद बिलाल चौधरी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी को सपोर्ट करते हुए लिखा है. लॉकडाउन के दौरान राहुल गांधी ने 3 प्रेस कांफ्रेंस किये, लेकिन पिछले छह साल में प्रधानमंत्री ने शून्य.
इसलिए मुझे राहुल गांधी पर गर्व है. उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि वह डिक्शनरी में मजबूत लीडर के बारे में चेक करें. इस शख्स ने कुछ तस्वीर भी शेयर किये हैं. जिसमें राहुल गांधी का चेहरा मुसकुराता हुआ है, जबकि नरेंद्र मोदी का मुरझाया हुआ.
During Lockdown – 3 PC by @RahulGandhi
During last 6 years – 0( ZERO) PC by @narendramodi .
I am proud to of Rahul Gandhi and bhakts should check “strong leader” in dictionary.#RahulFightsForIndia #मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार pic.twitter.com/ynUGp7TkKs
— Ahmed Bilal Chowdhary ( احمد بلال چوہدری ) (@AhmedBilal_JK) May 8, 2020
सिम्मी अहूजा नाम की महिला ने राहुल गांधी के पक्ष में बात रखते हुए लिखा है कि वहीं एक सच्चा नेता हैं, तो भारतीयों के बीच दिख रहे हैं.
So true only leader in India visible to Indians.#RahulFightsForIndia
Whether you like him or not but he is fighting for your rights….
Respect for @RahulGandhi
— Simmi Ahuja (@SimmiAhuja_) May 8, 2020
इसे भी पढ़ें –#CoronaUpdates: रिकवरी रेट बढ़ा, हर तीन में एक कोरोना मरीज हो रहा ठीक, 24 घंटे में 3390 नये केस




