JharkhandRanchi

सामने आया BJP का झूठ,1 मई को ही रेलवे बोर्ड निदेशक ने मजदूरों से किराया लेने की कही थी बात: कांग्रेस

Ranchi:प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है. इस दौरान लौटने के लिए जो किराया उनसे वसूला गया है. उस किराये में केंद्र सरकार द्वारा 85 प्रतिशत रकम दिये जाने के बीजेपी नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने फिर से पलटवार किया है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति की बैठक के दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने इसपर बयान जारी किया है. विधायक का कहना है कि रेलवे ने 1 मई को ही रेलवे बोर्ड के निदेशक शैले श्रीवास्तव के पत्र से स्पष्ट किया था कि स्पेशल ट्रेन से जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों से किराया वसूला जाना है.
लेकिन फिर भी इसपर केंद्र सरकार और बीजेपी नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं.

और बीजेपी नेता लगातार इस मामले में कह रहे हैं कि केंद्र ने प्रवासी मजदूरों को आर्थिक मदद पहुंचायी है. बता दें कि निगरानी समिति लगातार प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर सभी जिलों की मॉनिटरिंग कर रही है.

इसे भी पढ़ें – #Herd_Immunity: कोरोना वायरस को खत्म करने में होगी कितनी मददगार?

सोनिया गांधी के निर्णय के बाद केंद्र डैमेज कंट्रोल में

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देशानुसार, पार्टी द्वारा रेलवे भाड़ा दिये जाने की घोषणा के बाद केंद्र सरकार डैमेज कंट्रोल में लग गयी है. उनकी झूठ पकड़ी जा चुकी है.

सामने आया BJP का झूठ,1 मई को ही रेलवे बोर्ड निदेशक ने मजदूरों से किराया लेने की कही थी बात: कांग्रेस
1 मई रेलवे बोर्ड निदेशक द्वारा मजदूरों से किराया लेने से संबंधित लेटर

साथ ही कहा कि पार्टी द्वारा एक तरफ प्रवासी मजदूरों को लाने का काम किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पहले से कार्य कर रहे मजदूर के अलावा प्रवासी मजदूरों को भी मनरेगा के तहत रोजगार देने का काम शुरू कर दिया है.

आलमगीर आलम ने कहा कि लॉकडाउन के बाद की स्थिति का आकलन करते हुए लोगों के रोजी-रोजगार की मुकम्मल व्यवस्था करने की योजना के तहत कार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown : लॉकडाउन में आजाद बस्ती का शख्स पत्नी-बच्ची संग पहुंच गया सिमडेगा, हुए क्वारंटाइन

महामारी से मुक्ति दिलाना ही कांग्रेस पार्टी का एकमात्र धर्म

वहीं खिजरी विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आपातकाल में गरीबों के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र धर्म महामारी से मुक्ति दिलाने में भागीदारी है. झारखंड की जनता के सहयोग से राज्य मेंकोरोना को हराने में हम सफल होंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने इस बारे में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामारी में लोगों की मदद करने का काम कर रही है. तो दूसरी ओर बीजेपी नेता ओछी राजनीति कर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें –सफूरा जरगर का अपराध क्या है? राजनीति की आड़ में क्या यह स्त्रीत्व पर हमला है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button