
Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत निसन हाट के समीप रहने वाले 20 वर्षीय युवक शहबान उर्फ रब्बान ने विवाह की नीयत से अपने ही पड़़ोस में एक ही समुदाय की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे घर में रखा था.
लड़की के घर से गायब हो जाने के बाद लड़की की मां ने स्थानीय थाना को मामले को लिखित आवेदन दिया. दिये गये आवेदन में महिला ने लिखा कि 28 अप्रैल की रात्रि से उसकी लड़की गायब थी और उसका पता काफी खोजने के बाद भी नहीं चल पाया.
बाद में उसे जानकारी मिली कि उसकी लड़की को उसके पड़ोस में रहनेवाले 20 वर्षीय युवक शहबान ने शादी का प्रलोभन देकर अपने ही घर में रखा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – #JPSC का कारनामा: कम अंक में EBC-1 अभ्यर्थी का वित्त सेवा में चयन, विरोध हुआ तो अर्हता अंक 594 से किया 593
पुलिस टीम ने घर से किया लड़की को बरामद
महिला के आवेदन पर स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने अवर निरीक्षक टी खलखो, पीएसआई एके उपाध्याय, महिला कांस्टेबल सुनीता को युवक के घर भेजा.
युवक के ही घर से पुलिस ने लड़की को बरामद किया. महिला के आवेदन पर थाना कांड संख्या 48/2020 भादवि की धारा 363,366 ए, 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए फुसरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया है.
लड़की का बेरमो सिविल कोर्ट तेनुघाट में भादवि की धारा 164 के तहत न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान भी दर्ज करवाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : अब राज्य में 4 प्राइवेट पैथ लैब में भी होगी कोरोना की जांच, 4500 रुपये लगेंगे




