Corona_UpdatesNational

देश के 80 जिलों में पिछले सात दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं: हर्षवर्धन

New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात दिन में देश के 80 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण के किसी नये मामले की पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus के कारण देश में एक हजार से ज्यादा मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार से अधिक

300 से अधिक जिलों में संक्रमण का मामला नहीं

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निदेशकों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने ये बात कही.

उन्होंने कहा कि तीन सौ से अधिक जिलों में अभी तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और जिन 129 जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आये हैं उन्हें ‘हॉटस्पॉट’ घोषित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इस पर है कि संक्रमण हॉटस्पॉट घोषित किये गये जिलों से बाहर न फैले.

इसे भी पढ़ें- देश के 80 जिलों में पिछले सात दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं: हर्षवर्धन

‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत’ तेजी लायी जाए

हर्षवर्धन ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग और उसके 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा किये गये अनुसंधान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि एंटीबाडी जांच उपकरण, पीसीआर आधारित जांच उपकरण और कोविड-19 के टीके के विकास कार्य में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत’ तेजी लायी जाए.

मंत्री ने कहा कि पिछले सात दिन में 80 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. इसके अलावा पिछले 21 दिन में 39 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है और पिछले 28 दिन में 17 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया. 

इसे भी पढ़ें- बिहार में बढ़ रहा कोरोना का कहर- 20 नये मामले, कुल केस 366

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button