
New Delhi: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस कार्रवाई से डरक निजामुद्दीन मरकज से फरार हुए तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है.
यह जानकारी मौलाना के वकील ने दी है. मौलाना अब क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकते हैं.
बता दें कि फरार चल रहे मौलाना साद की के कोरोना टेस्ट के लिए क्राइम ब्रांच के ही कहने पर सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं, दो दर्जन मजदूरों को भेड़-बकरियों की तरह लाया गया PMCH
अचानक बढ़ गये थे संक्रमण के मामले
लॉकडाउन के बावजूद निजामुद्दीन मरकज में एक साथ देश-विदेश के तबलीगियों के पकड़े जाने के बाद अचानक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की बढ़िया संख्या में इनकी कथित भूमिका को लेकर बहस छिड़ गये थी. उस समय अचानक से संक्रमण के केस ज्यादा होने लगे थे. सर्वाधिक मरीज तबलीगी जमात के ही थे.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ शिकंजा कसा था.
पुलिस कार्रवाई से डरकर मौलाना साद फरार हो गये थे. इस बीच उन्होंने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि उनका सैंपल ले लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे बने केंद्रीय सूचना व प्रसारण विभाग के सचिव




