RanchiSports

कोरोना संकट में अनाज संकट से जूझते 3370 खिलाड़ियों के लिए अब राशन लेकर पहुंचेगी सरकार

Amit jha 

Ranchi : लॉकडाउन के कारण राज्य के कई खिलाड़ियों के सामने अनाज का संकट खड़ा होने लगा है. राज्यभर के 36 रेसिडेंसियल और 100 डे बोर्डिंग सेंटरों के माध्यम से 3370 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और डाइट मिलती है. खेल विभाग ने 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व ही राज्यभर के आवासीय और डे बोर्डिंग सेंटरों के खिलाड़ियों को अपने अपने घर जाने को कह दिया था.

कई ऐसे खिलाड़ी जो राज्य के अलग-अलग जिलों में और सुदूरवर्ती इलाकों में रह रहे हैं, उनके सामने अनाज का संकट सामने आने लगा है. ऐसे में खेल विभाग ने खिलाड़ियों की पारिवारिक स्थिति के अनुरूप स्थानीय जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन के पहले तक फ्लाइट से रांची आये लोगों की जांच में तेजी लाये प्रशासन: जनार्दन

डे बोर्डिंग सेंटरों में पाते हैं मटन, दूध, अब माड़ भात पर है गुजारा

राज्यभर में कुल 36 डे बोर्डिंग सेंटर हैं. हर सेंटर में कम से कम 25 खिलाड़ी रहते हैं. वे इनमें रहते हुए रोज न सिर्फ पढ़ाई करते हैं बल्कि हर दिन उन्हें अलग-अलग खेलों में कोचिंग दी जाती है. खान पान में ऐसी डाइट दी जाती है जिनसे उन्हें भरपूर एनर्जी और ताजगी मिले. इनमें मांस, मछली, दूध से लेकर अन्य कई तरह की चीजें भी शामिल रहती हैं. इसी तरह डे बोर्डिंग सेंटर जो दिनभर के लिए चलाये जाते हैं, वहां खिलाड़ियों को एक समय अच्छी खुराक मुहैया करायी जाती है.

एक सेंटर में 25 बच्चों को ट्रेनिंग और खाना मुहैया कराया जाता है. लॉकडाउन में सुरक्षा कारणों से सबों को अपने अपने घर जाने को कहा जा चुका था. इनमें जेएसएसपीएस (झारखंड खेल प्रमोशन सोसाइटी) के 437 बच्चे भी शामिल हैं. साधारण या गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले अधिकांश खिलाड़ियों के लिए अब लॉकडाउन में अच्छी डाइन और ट्रेनिंग समस्या बन चुकी है.

तीन-चार समय तक खुराक लेनेवाले खिलाडियों को अब एक टाइम के भोजन पर ही रहने की ख़बरें आ रही हैं. ट्रेनिंग प्रभावित हो रहा है, सो अलग.

इसे भी पढ़ेंः NewsWing Impact: फंसे छात्रों की मदद के लिए कोटा से आ रही दरख्वास्त, जिला कलेक्टर ने जारी किया ऑनलाइन फॉर्म

नेशनल प्लेयर आशा किरण बारला के घर पहुंचाई गयी राशन सामग्री  

राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बारला व उनकी बड़ी बहन और इंटरनेशनल प्लेयर फ्लोरेंस बारला कामडारा, गुमला के नवाडीह गांव में अपने पैरेंट्स के संग रह रही हैं. दोनों जेएसएसपीएस की टैलेंटेड खिलाड़ी हैं.

खादयान्न संबंधी समस्या आने पर उन्होंने सरकार से मदद मांगी तो खेल सचिव राहुल शर्मा की पहल पर आज सुबह उनके पास गुमला डीडीसी के माध्यम से ज़रूरी खाद्य सामग्री पहुंचा दी गयी. उन्हें चावल, दाल, आटा, आलू, सोयाबीन, तेल-मसाला आदि उपलब्ध करा दिया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कमोबेश कई खिलाड़ियों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंः जल संकट के सवाल और निदान के लिए ट्विटर भी बना सहारा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खुद संभाली है कमान

खेल निदेशालय ने सभी डीएसओ और कोच को भेजा है निर्देश   

खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने राज्य के सभी डीएसओ को सन्देश भेजकर अभावों का सामना कर रहे खिलाड़ियों की मदद करने को कहा है. सन्देश के अनुसार लॉक डाउन की स्थिति में अपने ज़िले के आवासीय खेल केंद्रों एवं डे बोर्डिंग के खिलाड़ियों के पारिवारिक स्थिति का जायजा लिया जाए. इसके लिए उनके कोचों की मदद से उनके घरों में खाद्य सामग्री की कमी संबंधी जानकारी लेकर लोकल डीसी से सम्पर्क कर उन परिवारों को भी राशन उपलब्ध कराया जाये. इसके अलावा कोचों को कहा गया है कि जिन खिलाड़ियों के पास स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध हैं, उन्हें नियमित तौर पर ऑनलाइन क्लास कराया जाए ताकि वे फिट बने रहें और नयी जानकारियों से अपडेट रहें. जिनके पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है, उन्हें निरंतर अपने अपने तरीके से अपनी खेल प्रैक्टिस बनाये रखने को कहा जाये.

खिलाड़ियों को स्टिपेंड या राशन के जरिये मदद का प्रयास

जेएसएसपीएस के सीइओ वहाब चौधरी के अनुसार प्लेयर आशा बारला गुमला के बेहद पिछड़े ग्रामीण इलाके में रहती है. ऐसे कई सारे खिलाड़ी हैं जिनके इलाकों में  कम्युनिकेशन का भी संकट है. उनके घरों से बैंक की भी दूरी ज्यादा है. ऐसे में खिलाड़ियों के खाते में 500 रुपये तक का स्टिपेंड देने से ज्यादा ठीक उन्हें अनाज मुहैया कराया जाना लग रहा.

जिन्हें आसपास में बैंक की सुविधा है, उन्हें फ़रवरी माह के वृत्तिका का भुगतान भुगतान किया जा चुका है. 1-2 दिनों में मार्च का भी कर दिए जाने की उम्मीद है. अभी सभी कोचों और वार्डन को ऐसे खिलाड़ियों की जानकारी एकत्रित करने को कहा गया है जो अनाज और अन्य संकट से जूझ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Giridih: मिट्टी काटने गयी एक ही परिवार की दो महिलाओं की दबने से मौत, एक जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button