
Ranchi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में छात्र, मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं. जहां इन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. खाने-पीने से लेकर रहने तक की समस्या हो रही है.
कोटा में फंसे छात्रों की तकलीफ झारखंड सरकार तक पहुंचाने की न्यूज विंग ने कोशिश की है. राज्य के छात्र बड़ी संख्या में राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने जाते हैं. फिलहाल लॉकडाउन में फंसे छात्रों ने अपनी परेशानी न्यूज विंग से साझा की है. साथ ही वहां फंसे छात्रों ने #SendUsBackHome कैंपेन चला रखा है, उनके मैसेज को भी हम प्रकाशित कर रहे हैं, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंच सके.
कोटा में फंसे छात्र, अपनी परेशानी हमें भेजें, हम सरकार तक पहुंचायेंगे आपकी बात
प्रीति कुमारी, रांची
Appreciating and supporting the initiative taken by government of UTTAR PRADESH and UTTARAKHAND for the youths of their own state by providing bus facility to send them safely back home etc.
We the voice of youth really want some measures to be taken by our honourable CM-HEMANT SOREN either by providing buses facility or granting E pass to our family members so that they can bring us back home
WE NEED HELP! many students of jharkhand are stucked here and by helping us we will have great future in coming days…….. YOUTHS-THE FUTURE OF NATION
(कोटा में फंसी रांची की रहनेवाली छात्रा प्रीति कुमारी ने अपने भेजे मैसेज में कहा है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने युवाओं के लिए बस सुविधा देकर सुरक्षित घर वापसी की पहल सराहनीय है. हम युवाओं की आवाज चाहते हैं कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री-हेमंत सोरेन की ओर से या तो बस सुविधा दी जाये या हमारे परिवार के सदस्यों को ई-पास दिये किये जाए ताकि वे हमें घर वापस ला सकें. हमें मदद की जरुरत है. झारखंड के बहुत सारे छात्रा यहां फंसे हुए है.)
सत्येंद्र देव, गिरिडीह
My Daughter (Riya Kumari) is in Kota , Rajasthan and she studies in Allen Institute and Classes are suspended Due to Covid-19. She lives in a Hostel were she is facing problems in terms of Food. So Hereby I(Her father) am Requesting you to kindly take Steps to Bring her back to Giridih , Jharkhand .
(मेरी बेटी रिया कुमारी कोटा में है. वह वहां एलेन इंटस्टीयूट में पढ़ती है और कोविड-19 के कारण क्लासेस बंद हो चुके हैं. वो हॉस्टल में रहती है, जहां खानेपीने की कई समस्याएं झेल रही है. इसलिए अपनी बेटी के लिए मैं निवेदन करता हूं कि उसे वापस गिरिडीह लाया जाये.
पोखी सहाय, गिरिडीह
main mumbai me phasa hu..mujhe ghar jana hai…paise khayam ho gye hain. kahi se koi madad nhi kr rha. plz help me.
(मैं मुंबई में फंसा हूं. मुझे घर जाना है. पैसे खत्म हो गये हैं. कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है. प्लीज मदद करें.)
शालीराम मुंडा, गुमला
घर लौटने में हमारी मदद करें.
वैजयंती चौधरी, सरायकेला-खरसावां
Sir, we are stuck in kota since a long time, we are not provided with proper food and other facilities from our hostel, it is difficult to stay here. Please send us back home. We cannot survive here.
(सरायकेला-खरसावां के रहनेवाली छात्रा वैजयंती चौधरी ने लिखा है कि हमलोग लम्बे समय से यहां फंसे हुए हैं. हमारे हॉस्टल में ना ही सह ढंग से खाना मिल रहा है और ना ही दूसरी सुविधा. यहां रहना बहुत मुश्किल है. कृप्या हमें वापस घर भेज दिजिये.)
कृति खंडेलवाल, गिरिडीह
सर, मै यहां कोटा मै पढ़ती हूं, और अब अपने घर वापस नहीं जा पा रही. यहां रहने और खाने की भी दिक्क़त आ रही है. दूसरे सभी राज्य अपने बच्चों को बस की फैस्लिटी से वापस ले जा रहे हैं. अब हम बच्चों को भी झारखण्ड सरकार की तरफ से मदद की उम्मीद है. यहां बहुत बच्चे झारखण्ड से हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं, कृपया इस बात पर ध्यान दें.
तनिशा बंसल, रामगढ़
I m stuck at kota away from my home. Breakfast is not available and only few girls are now in my hostel.Im very scared.Milk is also given in2-3 days. Please help me to return my home jharkhand.
(रामगढ़ के भुरकुंडा की मूल निवासी तनिशा जो फिलहाल कोटा में फंसी हैं, उन्होंने अपने मैसेज में लिखा है कि, मैं घर से दूर कोटा में फंसी हुई हूं. सुबह का नाश्ता भी नहीं मिलता, हॉस्टल में कुछ ही लड़कियां बची है. मुझे बहुत डर लग रहा है. दो-तीन दिनों पर दूध मिलता है. कृप्या कर मेरे घर झारखंड वापस जाने में मेरी मदद करें.)
साक्षी सिन्हा
Plss humen bhut prblm ho rahi h kya sari politics rules humare liye h jinko jana tha personal gadiyo se unke parents lke Chle gye humare parents aa nhi sakte up gov ne bheji gadi kya humari gov Etna ni kr sakti ab to or depressed ho rhe…..
(प्लीज, हमें बहुत प्रॉब्लम हो रही है. क्या सारी पॉलिटिक्स, रूल्स हमारे लिये है. जिनको जाना था पसर्नल गाड़ियों से उनके पैरेंट्स लेकर चले गये. हमारे पैरेंट्स नहीं आ सकते. यूपी गवर्नमेंट ने गाड़ी भेज, क्या हमारी सरकार इतना भी नहीं कर सकती. अब तो और डिपरेस हो रहे हैं.)
विजय यादव प्रसाद, गिरिडीह
मैं मुंबई में फंसा हुआ हूं.
आयुष गुप्ता
मैं झारखंड से हूं, मैं अपने घर जाना चाहता हूं. कृप्या कर हमें भी समान सुविधा दी जाये. हम लॉकडाउन का सम्मान करते हैं, लेकिन जब यूपी की सरकार अपने छात्रों की मदद कर सकती है, तो झारखंड की क्यों नहीं.
शुभांगी
सर, हमलोग कोटा में फंसे हुए हैं. हम अपनी सरकार से चाहते हैं कि हमें घर वापस भेजे. परिस्थितियां दिन-ब-दिन बिगड़ रही है. प्लीज हमारी मदद करें.
रितेश कश्यप
झारखंड सरकार से बड़ी निराशा हुई है. हर राज्य अपने फंसे छात्रों की मदद कर रहा है. लेकिन झारखंड सरकार अपनी ही राजनीति में व्यस्त है. बहुत सारे छात्र यहां फंसे हैं, प्लाजी हमारी मदद किजिये.
राहुल राज
प्लीज हमें बचा लिजिये.
प्रीति
दूसरे राज्यों की सरकार आगे आ रही है. हम झारखंड के छात्रों को भी मदद की जरुरत है.
नेहा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से छात्रों की वापसी हुई. मैं झारखंड सरकार से भी यही पहल करने का अनुरोध करती हूं क्योंकि चीजें हमारे लिए उचित नहीं हैं, हम भी पीड़ित छात्र हैं.




