Uncategorized

गिरिडीह: दंपती की गला रेतकर हत्या, नक्सली वारदात से पुलिस का इनकार

Giridih: जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका माने जाने वाले मधुबन में एक दंपती की नृशंस हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खबर है कि मधुबन के बर्नपुरा गांव निवासी किशुन उर्फ राय जी और उनकी पत्नी की हत्या गला काट कर दी गई है. और बीच सड़क पर दोनों के शव पड़े मिले हैं. बीच सड़क पर इस तरह से शव मिलने से लोगों में दहशत है. वही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये हैं.

इसे भी पढ़ेंःसीएमएस की रिपोर्ट में खुलासा : तेरह राज्यों के 75 फीसदी परिवारों ने कहा- ‘बढ़ा है भ्रष्टाचार’

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के डोकीटांड में बीच सड़क में पति-पत्नी का शव पड़ा हुआ पाया गया. वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

शव के पास मिले पर्चे

fgfh

बीच सड़क पर पड़े दम्पती के शव के पास भाकपा माओवादी के नाम से बहुत सारे पर्चे मिले है. जिसमें लिखा है कि पुलिस दलाल/ एसपीओ को खोज-खोज कर निकालें और जुर्म के अनुसार सजा देते जाएं. ऐसे ही कई पर्चे शव के पास पड़े मिले.

नक्सली वारदात से पुलिस का इनकार

रपकसर

एक ओर शव के पास माओवादियों के नाम से कई पर्चे मिले हैं. वही दूसरी ओर पुलिस इस दोहरे हत्याकांड में नक्सलियों का हाथ होने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से ध्यान भटकाने के लिए ये पर्चे छोड़े गए हैं. पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा.

नक्सल प्रभावित रहा है इलाका

गौरतलब है कि डोकवाटांड़ गांव पूरी तरह से नक्सल इलाका माना जाता रहा है. ऐसे में हुए इस घटना को कुछ लोग नक्सली वारदात, तो कुछ इसे आपसी रंजिश में हत्या बता रहे हैं. वहीं मामले के बाद से इलाके में पुलिसिया गतिविधि तेज़ कर दी गई है. घटना के बाद से इलाक़े में दहशत का माहौल है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button