
Dhanbad : वैश्विक महामारी के दौर में जहां सभी लोग अपने घरों में हैं, वहीं पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं. बुधवार को झरिया की जनता ने कोरोना योद्धा के रूप में दिन रात काम कर रहे पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया.
झरिया चौथाई कुल्ही धनबाद सिंदरी मुख्य मार्ग पर पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था. इस दौरान दर्जनों युवाओं और बच्चो ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पुलिस जवानों पर पुष्पवर्षा कर और हाथों में फूल देकर सम्मानित किया. साथ ही सम्मान के साथ भोजन भी कराया.
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: भूखों की कितनी अग्नि परीक्षाएं लेंगे सरकार? 70 हजार आवेदकों को अब भी राशन कार्ड का इंतजार
सम्मान के हकदार हैं कोरोना फायटर : रंजीत
पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के दौरान रंजीत रवानी सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि देश सेवा में लगे वे सभी लोग जो देश को इस महामारी से बचाने के लिए कोरोना फाइटर के रूप में निरंतर प्रयासरत हैं, वे सभी सम्मान के हकदार हैं.
इसे सिर्फ एक मामूली कार्यक्रम की तरह नहीं, अपितु राष्ट्रधर्म निभाने की परंपरा के तहत हमसभी को दिल से सोचने और सम्मान देने की आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें : #Highcourt ने हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर लिया संज्ञान
हम आपकी सुरक्षा में हैं तैनात, आप घरों में रहें : इंस्पेक्टर
वहीं झरिया इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने कहा किस इस वैशिवक महामारी मे लॉक डाउन का पालन कराने के लिए हम पुलिस कर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तत्पर हैं.
ऐसे में जनता द्वारा पुलिस को सम्मानित करने से जवानों का भी हौसला बढ़ता है. इससे और अच्छे से ड्यूटी करने की प्रेरणा मिलती है.
उन्होंने कहा कि झरिया-धनबाद के लोग भी लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर घरों मे रहते हैं और पुलिस का सहयोग करते हैं. कहा कि इस दौरान जनता से अपील है कि वो घर में रहें, हम आपकी सुरक्षा में तैनात हैं.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : तंबाकू खाकर सार्वजनिक जगह पर थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने गाड़ी सहित पहुंचाया थाना




