Ranchi

मालूम है कि परेशानी हो रही है लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है:  हेमंत सोरेन

  • शहीद मैदान में गाड़ी रोक सीएम ने लिया भोजन वितरण का निरीक्षण

Ranchi :   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को धुर्वा स्थित शहीद मैदान में गरीबों के बीच किये जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण का जायजा लिया. दरअसल मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को मंत्रालय जा रहे थे. अचानक उनकी नजर शहीद मैदान में गरीब, असहाय लोगों के बीच हो रहे भोजन वितरण को देखा.

फिर क्या था, उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे अधिकारियों को तत्काल ही वाहन रोकने का निर्देश दिया. अचानक वाहनों को रोकने से अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आया कि मुख्यमंत्री ने आखिर क्यों ऐसा आदेश दिया.

मैदान के पास पहुंचते ही मुख्यमंत्री मैदान में कतारबद्ध खाना खा रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच पहुंचे. यहां भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने उनका हाल जाना. स्थिति को जानकर उन्होंने लोगों से कहा कि मालूम है कि परेशानी हो रही है. लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है. उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ें – हिंदपीढ़ी में लगे ‘गोदी मीडिया हाय-हाय’ के होर्डिंग, मीडिया का हो रहा बहिष्कार

अपनी-अपनी क्षमता गरीब और असहाय लोगों की करें मदद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था बीपीएचओ की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध यह सामूहिक लड़ाई है. लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा नहीं रहे, इसलिए यह जरूरी है कि हम सभी को अपनी-अपनी क्षमता के अनुरूप जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएं.

ऐसा करके ही हमलोग मानवता को चरितार्थ कर सकते हैं. सोरेन ने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि वितरण किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता काफी अच्छी हो. साथ ही ऐसे स्थानों पर सामाजिक दूरी का भी पालन हो.

इसे भी पढ़ें – नयी स्टडी में दावाः कुत्तों से इंसानों में फैला कोरोना वायरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button