
Bhopal: कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ रहा है. वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए तबलीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है,कईयों की जान भी जा चुकी है. इधर जमात से जुड़े लोगों की देशभर में पहचान की जा रही है, और उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है.
अफवाहबाज पत्रकारिता, फर्जी खबरों से परेशान हैं, पढ़ें, newswing.com जुड़े हमारे Telegram चैनल से.
इन सबके बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि इसमें शामिल लोगों ने अगले 24 घंटे के अन्दर स्वयं प्रशासन को अपनी जानकारी नहीं दी तो प्रदेश सरकार उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी.
24 घंटे में आये सामने, नहीं तो होगी कार्रवाई
चौहान ने ट्वीट किया, ‘ मध्य प्रदेश से निज़ामुद्दीन मरकज़ में गये सभी नागरिकों और विदेश से आकर मस्जिदों में छुपे लोगों की पहचान कर सबको प्रशासन ने पृथक कर दिया है.’
प्रदेश से निज़ामुद्दीन मरकज़ में गये हुए सभी नागरिकों और विदेश से आ कर मस्जिदों में छूपे हुए व्यक्तिओं की पहचान कर सब को प्रशासन ने क्वॉरंटीन कर दिया है।
इस के बाद भी अगर कोई कहीं छूपा हुआ है, तो मेरा उनसे आग्रह है की अगले 24 घंटे के अन्दर वे स्वयं प्रशासन को इसकी जानकारी दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 7, 2020
उन्होंने कहा, ‘इसके बाद भी अगर कोई कहीं छुपा हुआ है, तो मेरा उनसे आग्रह है कि अगले 24 घंटे के अन्दर वे स्वयं प्रशासन को इसकी जानकारी दें.’
ऐसा न करने पर देश और प्रदेश की सुरक्षा संकट में डालने के आरोप में उन पर प्रशासन द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 7, 2020
चौहान ने आगे लिखा, ‘ऐसा न करने पर देश और प्रदेश की सुरक्षा संकट में डालने के आरोप में उन पर प्रशासन द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’
इसे भी पढ़ेंःबिहार: कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 38, नर्स से मारपीट, दो गिरफ्तार
इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा, ‘मंगलवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 313 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये. प्रदेश में सबसे अधिक 173 मरीज इन्दौर में हैं, इसके बाद 85 मरीज भोपाल में, 13 उज्जैन में, 12 मुरैना में, आठ जबलपुर में, छह ग्वालियर में, चार खरगोन में, तीन बड़वानी में, दो-दो मरीज छिंदवाड़ा एवं शिवपुरी में और एक-एक मरीज बैतूल, श्योपुर, होशंगाबाद एवं विदिशा में मिले हैं. वहीं, एक व्यक्ति ओडिशा के भुवनेश्वर का है, जिसका यहां इलाज चल रहा है.’
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है, जिनमें से इंदौर में 15, उज्जैन में पांच एवं भोपाल, खरगोन एवं छिंदवाड़ा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है.
उन्होंने बताया कि 21 लोग स्वास्थ हो चुके हें. वहीं, 228 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 20 की स्थिति गंभीर है.
पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव सहित दो आइएएस अधिकारी कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आए हैं.
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया ने कहा, ‘भोपाल में कोविड-19 से अब तक 85 लोग संक्रमित पाये गये हैं. इनमें 40 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं.’
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown में आपको परेशानी से बचाने के लिए Google Maps में आया नया फीचर, जानें कैसे मिलेगी मदद




