
Ranchi : वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ रहे योद्दाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दीप जलाने की अपील देशवासियों से की है. इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने भी लोगों को कैंडल या दीप जलाने के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की है. जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर वे देश के योद्दाओँ के नाम दीप जला रहे हैं, तो उन्हें कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रहें.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdates: 472 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 3374, अब तक 79 की मौत
एकजुटता के साथ दीप जलाकर सम्मान देने की अपील
प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि रविवार रात 9 बजे सभी लोग कोरोना महामारी को रोकने के लिए जो कर्मी लगे है, उनके सम्मान के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करें. लेकिन यह प्रदर्शन सुरक्षित रहकर करें. इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- किसी एक स्थान पर भीड़ नहीं लगाएं.
- किसी भी तरह की आग से होने वाली दुर्घटना से बच कर रहें.
- बच्चों को आग से दूर रखे.
- घर के बाहर नहीं निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
- कोई भी दीप या कैंडल जलाने से पहले अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग न करें.
- कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने की पीएम ने की थी अपील
पीएम ने की है अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर फिर से देश के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें. साथ ही 5 अप्रैल यानि रविवार को सभी देशवासी से कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने की अपील भी की. इसके लिए पीएम मोदी ने लोगों से अपील कर कहा कि रविवार रात 9 बजे 130 करोड़ देशवासी 9 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट बंद करके बालकनी या दरवाजे में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाएं.
इसे भी पढ़ेंःअनाज की मांग लेकर गुस्सायी महिलाओं की भीड़ पहुंची भाजपा नेता के घर, पदाधिकारी के समझाने पर मानीं




