Corona_UpdatesNational

12 घंटे में बढ़े #Covid-19 के 302 नये केस, संक्रमितों का आंकड़ा 3374, तबलीगी जमात से जुड़े मामले देश में 30%

New Delhi: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. देश में पिछले 12 घंटे में संक्रमण के 302 नये केस सामने आये हैं. वहीं इस बीमारी के कारण 77 लोगों की जान जा चुकी है.

जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3374 हो गयी है. इनमें से 3030 केस एक्टिव है, वहीं 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःदेश में #CoronoVirus से 75 लोगों की गयी जान, एक दिन में सर्वाधिक मामले आये सामने

महाराष्ट्र में 635 केस, 32 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 145 मामलों की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 635 हो गई है. यह जानकारी एक सरकारी बयान में दी गई है.

जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में निजी प्रयोगशालाओं में हुई जांच में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई और शनिवार को सरकारी प्रयोगशालाओं ने इन जांच की पुष्टि की .

इसमें बताया गया कि शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौत हो गई. इनमें चार मुंबई के, एक अमरावती का और एक ठाणे जिले के मुंब्रा का रहने वाला था.

राज्य में कोविड-19 से अभी तक कुल 32 लोगों की मौत हुई है. वहीं 52 रोगी ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः#America में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार, ट्रंप बोले- अगले दो हफ्ते मुश्किल भरे

दिल्ली में संक्रमण के 445 मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 59 और व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महानगर में इस बीमारी के मामले बढ़कर 445 हो गये.

देश में कोरोना वायरस के मामलों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग दिल्ली में हैं .

दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद सर गंगा राम अस्पताल के 100 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया . दिल्ली सरकार ने केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 445 मामलों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 445 हो गई है लेकिन हालात नियंत्रण में है और अभी तक समुदाय स्तर पर संक्रमण नहीं फैला है.

आंकड़े साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 59 नए मामले सामने आए लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसमें से 42 मामले मरकज से जुड़े हैं.

इधर राजस्थान में 6 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 210 हो गयी है. नये केस में से एक तबलीगी जमात में शामिल हुआ था.

तबलीगी जमात से जुड़े 17 राज्यों के 1023 लोग कोरोना संक्रमित

देश में तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के जरिये संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में आए कुल मामलों में से 1023 केस यानी करीब 30 फीसदी तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि तबलीगी जमात से जुड़े केस तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड सहित 17 राज्यों से सामने आए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 445 मामलों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आए 22 हजार लोगों को क्वारंटाइन किया गया है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात में शामिल हुए हजारों लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जा चुके हैं. अब राज्य की सरकारें युद्धस्तर पर उनकी पहचान कर क्वारंटाइन करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ेंः#RIMS की ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, जब इमरजेंसी में ही होना है कोरोना संदिग्ध का इलाज तो आइसोलेशन वार्ड क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button