Read Next
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
Back to top button
New Delhi: देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी. संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी.
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी. केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- #GoodNews : ऐंटी-पैरासाइट दवा ने लैब में कोरोना वायरस को 48 घंटे में खत्म किया
सबसे ज्यादा 525 नये मामले सामने आये
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आठ, दिल्ली और गुजरात में दो-दो और तमिलनाडु में एक मरीज की मौत हो गयी.
आंकड़ों के अनुसार शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 525 नये मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,072 हो गयी जिनमें 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि अब तक 79,950 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 3,113 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है. हालांकि, सभी राज्यों के आंकड़ों को सूचीबद्ध करें तो देशव्यापी मामलों की संख्या इससे अधिक है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: #CoronoVirus संक्रमण केस की संख्या बढ़कर हुई 32
महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं. इसके बाद गुजरात (10), तेलंगाना (सात), मध्य प्रदेश और दिल्ली (छह- छह), पंजाब (पांच) का स्थान है. कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन मौत हुयी हैं. जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दो-दो मौत हुईं. आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुयी है.
आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक 490 मामलों की पुष्टि हुयी है जबकि दिल्ली में 445 और तमिलनाडु में 411 मामले सामने आये हैं. केरल में अब तक 295 मामले सामने आये हैं, जबकि राजस्थान में 200 और उत्तर प्रदेश में 174 मामलों की पुष्टि हुयी है. आंध्र प्रदेश में 161 , तेलंगाना में 159, कर्नाटक में 128, गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 मामले सामने आये हैं.
जम्मू कश्मीर में अब तक 75 मामले सामने आये हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 69, पंजाब में 57, हरियाणा में 49, बिहार में 33, असम में 24, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16 और लद्दाख में 14 मामलों की पुष्टि हुयी है.
इसे भी पढ़ें- #RIMS की ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, जब इमरजेंसी में ही होना है कोरोना संदिग्ध का इलाज तो आइसोलेशन वार्ड क्यों?