JharkhandRanchi

#Babulal संग सुदेश से मिले दीपक प्रकाश, राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बनी रणनीति

Ranchi: राज्यसभा चुनाव में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

26 मार्च को होने वाले चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने हेतु सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने सुदेश महतो के कांके स्थित आवास पर उनसे औपचारिक भेंट की.

उनके साथ संगठन मंत्री धर्मपाल भी थे. चुनाव में अधिक से अधिक वोट पाने और जीत तय करने के बारे में विचार विमर्श हुआ. सुदेश ने अपना तथा अपनी पार्टी के एक अन्य विधायक लम्बोदर महतो का भी वोट राजग प्रत्याशी को ही देने का भरोसा जताया.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand : दो माह में बनाने थे साढ़े तीन लाख शौचालय, डेढ़ महीने में बने मात्र 11 हजार

सरयू राय और दूसरे विधायकों से भी किया गया है संपर्क

गौरतलब है कि भाजपा ने झारखण्ड में 2 सीटों पर होनेवाले चुनाव के लिए दीपक प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है. झामुमो ने शिबू सोरेन को जबकि कांग्रेस ने शहजादा अनवर को अपना प्रत्याशी बनाया है.

2 सीटों पर तीन उम्मीदवारों के खड़े होने से चुनाव रोचक होने की उम्मीद जग गयी है. ऐसे में भाजपा हर एक वोट पर नजर बनाये हुए है ताकि दीपक प्रकाश की जीत तय की जा सके.

इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह से भी सुदेश महतो की दिल्ली में बात करायी जा चुकी है. निर्दलीय विधायक सरयू राय और अन्य लोगों से भी प्रदेश भाजपा के नेता संपर्क कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #IndiaFightsCorona: झारखंड के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, क्लब व पार्क 14 अप्रैल तक बंद किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button