National

#Rahul_Gandhi ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, विल-फुल डिफॉल्टर को लेकर सरकार से पूछा, तो मिला लंबा भाषण  

NewDelhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार से विल-फुल डिफॉल्टरों के नाम पूछे. मनमाफिक जवाब नहीं मिलने पर बाद में  संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में  कहा, मैंने एक आसान सवाल पूछा कि जो विल-फुल डिफॉल्टर हैं उनके क्या नाम हैं, लेकिन मुझे उनके नाम नहीं मिले, लंबा भाषण मिला.

राहुल गांधी ने कहा, मेरा जो संसदीय अधिकार है सेकेंडरी सवाल पूछने का वो मुझे स्पीकरजी ने नहीं दिया. इससे मुझे काफी चोट पहुंची, यह सांसद होते हुए मेरे अधिकार पर चोट है. राहुल गांधी के संसद में पूछे गये सवाल पर  वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि विल-फुल डिफॉल्टर की एक लिस्ट वेबसाइट पर मौजूद है.  इसमें कुछ छिपाने की बात ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें : #Yes_Bank_Case: : प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी को जारी किया समन, 12,800 करोड़ NPA में तब्दील

भारतीय इकॉनमी बहुत बुरे दौर से गुजर रही है 

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, भारतीय इकॉनमी बहुत बुरे दौर से गुजर रही है.  हमारी बैंकिंग व्यवस्था काम नहीं कर रही है.  बैंक फेल हो रहे हैं. मौजूदा वैश्विक हालात में और भी बैंक डूब सकते हैं.  इसका मुख्य कारण है, बैंकों से पैसों की चोरी.  मैंने पूछा था कि टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स हिंदुस्तान में कौन हैं? मुझे जवाब नहीं दिया गया. मुझे घुमा-फिराकर जवाब दिया है.  प्रधानमंत्री कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उनको पकड़कर लाऊंगा, मैंने प्रधानमंत्री जी से पूछा कि वे 50 लोग कौन हैं?

इसे भी पढ़ें : MP_Crisis: राजभवन में BJP विधायकों की परेड, फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज ने SC में दाखिल की याचिका

पेटिंग सौदे को लेकर भी तंज कसा

अनुराग ठाकुर ने उत्तर देते हुए कहा, 25 लाख रुपये से अधिक का डिफॉल्ट करने वाले सभी लोगों के नाम सीआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है. इनकी(UPA) सरकार के दौरान पैसे लिये गये थे.  कुछ लोग अपने किये गये पापों को दूसरे के सिर मढ़ना चाहते हैं.  इनके जमाने में जो लोग पैसा लूटकर भाग गये.  मोदी सरकार ने कानून बनाया और 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक वापस आये. हमारी सरकार ने उनकी प्रॉपर्टी जब्त की.  सदन के एक वरिष्ठ सदस्य (राहुल गांधी) द्वारा पूछा गया प्रश्न उनकी विषय में समझ की कमी को दर्शाता है.

अनुराग ठाकुर ने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच पेटिंग सौदे को लेकर भी तंज कसा.  राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच 2 करोड़ रुपये में हुए पेटिंग सौदे का जिक्र करते हुए कहा, कुछ सदस्य कह रहे हैं कि मैं पेटिंग का बात करूं.

मैं राजनीति नहीं करना चाहता.  पेटिंग किसने बेची और किसके खाते में पैसा गया.   वरिष्ठ सदस्य का सवाल दिखाता है कि इस विषय में उनकी समझ कितनी कम है.  पेटिंग का जिक्र आते ही कांग्रेस के सांसद हंगामा करने लगे, अधीर रंजन चौधरी ने भी सीट से खड़े होकर आपत्ति जाहिर की.

इसे भी पढ़ें : #MP_Crisis: कमलनाथ सरकार को राहत! नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button