National

केंद्र सरकार ने  #COVID-19 को आपदा घोषित किया, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा

NewDelhi : केंद्र सरकार ने कोविड-19 को आपदा घोषित करने का फैसला करते हुए Coronavirus  से मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है.  भारत में Coronavirus  के अब तक 83 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि पीड़ितों को स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड यानी एसडीआरएफ के अंतर्गत मदद दी जा सके.

कोरोना को आपदा घोषित करते ही केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि इस वायरस के चपेट में आये लोगों की अगर मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी.  इनमें उन लोगों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान शामिल है जिनकी मौत कोरोना राहत अभियान या उससे जुड़ी गतिविधि के कारण हुई हो.

इसे भी पढ़ें : #Corona का कहरः इटली में एक दिन में 250 मौतें, अमेरिका में इमरजेंसी घोषित, सऊदी अरब ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगायी रोक

दुनियाभर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, सरकार ने कोविड-19 को आपदा की तरह लेने का फैसला किया है ताकि एसडीआरएफ के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराई जा सके. कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी,  जिनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत राहत अभियान से या इससे जुड़ी गतिविधि में हुई हो.   जान लें कि चीन के वुहान से फैली इस महामारी से दुनियाभर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : #Corona संदिग्धों की लापरवाही से बढ़ रहा खतराः नागपुर में फरार 5 में 3 लौटे, बेंगलुरु से संक्रमित महिला पहुंची आगरा

भारत, चीन, जापान, थाइलैंड औऱ अमेरिका वायरस को आइसोलेट करने में सफल रहे हैं

भारत ने उस समय से ही इसके खिलाफ तैयारी शुरू कर दी थी, जब दिसंबर के आखिरी में चीन में इसके छिटपुट मामले सामने आये थे.  इसी का नतीजा है कि भारत दुनिया का पांचवां देश बन चुका है जिसने डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित वैश्विक महामारी (PANDEMIC) को आइसोलेट यानी अलग-थलग करने में सफलता अर्जित कर ली है. खबर है कि भारत से पहले चीन, जापान, थाइलैंड औऱ अमेरिका वायरस को आइसोलेट करने में सफल रहा है.

इसे भी पढ़ें : सावधान रहें क्योंकि लक्षण नजर आने से पहले ही फैल चुका होता है #CoronaVirus: स्टडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button