Main SliderNational

मध्य प्रदेश का सियासी संकट: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया

New Delhi :   मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट गहरा गया है. कांग्रेस से नाराज़ चल रहे पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. साथ ही उन्होंने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की है. बीबीसी की खबरों में बताया गया है कि आज बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में मप्र में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाने की सहमति दी जायेगी.

सिंधिया ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जो इस्तीफ़ा भेजा है उस पर नौ मार्च की तारीख़ है लेकिन उस ख़त को उन्होंने मंगलवार को सार्वजनिक किया. इस बीच खबर आ रही है कि सिंधिया समर्थक 20 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. और कुछ और विधायक बीजेपी के समर्थन में आ सकते हैं.

क्या लिखा है सिंधिया ने सोनिया को लिखे पत्र में

अपने इस्तीफ़े में उन्होंने लिखा है कि वो कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहें हैं लेकिन इस रास्ते की शुरुआत एक साल पहले हो चुकी थी.

उन्होंने लिखा है कि मेरे जीवन का उद्देश्य शुरू से ही अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना रहा है. मुझे लगता है कि अब इस पार्टी (कांग्रेस) में रहकर मैं अपना ये काम नहीं कर पा रहा हूं.

उन्होंने आगे लिखा कि अपने लोगों और कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यही सही है कि अब वो इससे आगे बढ़ें और एक नई शुरुआत करें.

उधर कांग्रेस ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी से निकाल दिया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button