
Dhanbad : कोयलानगरी धनबाद अपराध के बढ़ते ग्राफ के मामले में राजधानी रांची के बाद दूसरे नंबर पर है. यहां दुष्कर्म, लूट और हत्या, डकैती और किडनैपिंग के मामलों में पिछले तीन साल की तुलना में इजाफा हुआ है.
जिले में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. और पुलिस उनके सामने बेबस दिखने लगी है. पिछले महीनों हुईं कई घटनाएं हुईं, जिसका खुलासा अबतक करने में पुलिस नाकाम रही है.
इसे भी पढ़ेंः भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति शीघ्र करेगी राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा : सुनील सिंह
पिछले तीन साल की तुलना में आपराधिक घटनाओं में हुई बढ़ोतरी
धनबाद में पिछले तीन सालों की तुलना में वर्ष 2019 आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. घटनाओं में दुष्कर्म, हत्या, किडनैपिंग और लूट की कई घटनाएं शामिल हैं. झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक धनबाद में हत्या की 2016 में 70, 2017 में 58, 2018 में 88 और 2019 में 95 घटनाएं हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़ेंः #WomenDay पर सरकार से येचुरी का सवाल- पिछले छह साल में महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं किया पेश
कब कितनी घटनाएं हुईं
- दुष्कर्म – 2016 में 64, 2017 में 65, 2018 में 67 और 2019 में 104
- किडनैपिंग – 2016 में 86, 2017 में 70, 2018 में 78 और 2019 में 111
- लूट – 2016 में 30, 2017 में 28, 2018 में 28 और 2019 में 31
- डकैती कि घटनाएं 2016 में 10, 2017 में 06, 2018 में 10 और 2019 में 11
चोरों के आगे बेबस पुलिस
धनबाद में लोग घर में ताला बंद कर जहां निकले कि अपराधी उनके घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति गायब कर लेते हैं. विगत दो माह के अंदर पूरे जिले में चोरी की रिपोर्ट देखी जाये तो पता चलेगा कि दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है.
इसमें एक-दो मामलों को छोड़कर सभी मामलों में पुलिस लाचार दिखती है. क्योंकि अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
एक का खुलासा भी नहीं होता कि घट जाती है दूसरी घटना
पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं. यह पुलिस की परेशानी को और बढ़ा देती है. लूट, हत्या, चोरी और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है.
अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं का अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. और पुलिस सिर्फ मामले की जांच करती रह जा रही है.
बड़े मामलों का खुलासा करने में हो रही है फेल
एसआइटी टीम काम शहर के बड़े और चर्चित मामलों का खुलासा करना होता है. धनबाद पुलिस की एसआइटी टीम बड़े मामलों का खुलासा करने में पूरी तरह फेल हो गयी है. हाल के महीनों में धनबाद में कई चर्चित घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं.
पिछले वर्ष अगस्त महीने में जमीन कारोबारी समीर मंडल हत्याकांड, रांची जोन के जोनल आइजी नवीन सिंह के नीलांचल कॉलोनी स्थित घर में 12 जनवरी को हुई चोरी की घटना, बैंकमोड़ एचडीएफसी बैंक से 25 लाख चोरी मामले का उद्भेदन आज तक नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ेंः 24 सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का सपना अब तक अधूरा, लंबित है ज्रेडा में योजना




