
NewDelhi : CBI के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को क्लिन चिट मिल गयी है. जान लें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने जांच एजेंसी की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उसने CBI के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और डीएसपी देवेंद्र कुमार को क्लिन चिट दी है. कोर्ट ने मनोज प्रसाद के खिलाफ CBI के आरोप पत्र पर भी संज्ञान लिया है.
CBI vs CBI alleged graft case: The Court said as far as two public servants are concerned, the then Special Director Rakesh Asthana and the then DSP Devender Kumar, the court concurs with CBI finding that there is no sufficient material against them. https://t.co/AxlDQrEDmI
— ANI (@ANI) March 7, 2020
इसे भी पढ़ें : #Saudi_Arabia में तख्तापलट की कोशिश की खबर, राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिये गये शाही परिवार के दो राजकुमार
राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार के खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं
रॉज एवेन्यू कॉम्प्लेक्स स्थित अदालत के विशेष सीबीआई न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने शनिवार, 7 मार्च को अपने आदेश में कहा कि राकेश अस्थाना और देवेंद्र कुमार के खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं. विशेष अदालत के द्वारा क्लिन चिट को स्वीकार करना राकेश अस्थाना के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, जिन्होंने पहले दिन से दावा किया है कि CBI पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा के इशारे पर उनके खिलाफ मनगढ़ंत FIR दर्ज की गयी थी.
अदालत ने धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और पीसी एक्ट की धारा 8 के तहत मनोज प्रसाद और सोमेश प्रसाद के खिलाफ आरोपों का संज्ञान लिया है, जिन्हें आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था, उन्हें भी मामले में बतौर आरोपी तलब किया गया है.
जान लें कि सीबीआई ने हैदराबाद के कारोबारी सतीश सना की शिकायत के आधार पर अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था. सना 2017 के उस मामले में जांच का सामना कर रहा है, जिसमें मांस व्यापारी मोइन कुरैशी की भी संलिप्तता है.
इसे भी पढ़ें : बंद या हड़ताल के समर्थन पर किसी #NGO को विदेशी फंड लेने से रोका नहीं जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
पूर्व जांच अधिकारी बस्सी ने कहा, अस्थाना के खिलाफ हैं कई सबूत
अभी कुछ दिन पहले ही सीबीआई बनाम सीबीआई कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान चार्जशीट को लेकर वर्तमान और पूर्व जांच अधिकारियों के बीच विवाद छिड़ गया था. वर्तमान जांच अधिकारी सतीश डागर ने पूर्व जांच अधिकारी ऐके बस्सी पर पक्षपात पूर्व जांच का आरोप लगाया था. वहीं, ऐके बस्सी ने कहा कि सतीश डागर ने पूर्व स्पेशल सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना को क्लीन चिट देने का मन बना लिया है. अस्थाना के खिलाफ कई सबूत हैं, लेकिन फिर भी न उनका फोन सीज किया है और न ही कोई अन्य इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस ली गई.
बस्सी ने कहा कि रिश्वतखोरी मामले के वर्तमान जांच अधिकारी सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना और अन्य सरकारी कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. बस्सी ने दावा किया कि मुख्य आरोपी मनोज प्रसाद ने अक्टूबर 2018 में पूछताछ के दौरान उन बड़े नामों का खुलासा किया था, लेकिन डागर ने फिर भी उन लोगों से पूछताछ नहीं की.
इसे भी पढ़ें : भारतीय मूल के दो अमेरिकी डॉक्टरों ने चेताया- समय रहते नहीं उठाया कदम तो भारत में ‘कैंसर की सुनामी’ का खतरा




