National

#DelhiRiots2020 : मरने वालों की संख्या हुई 20, केजरीवाल ने शाह को पत्र लिख कहा – हालात चिंताजनक, सेना बुलायें

New Delhi : उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 20 पर पहुंच गयी है. जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मंगलवार को मरने वाले लोगों की संख्या 13 बतायी गयी थी.

जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि, लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से कम से कम चार शवों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लाया गया.

दूसरी ओर बुधवार को भी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में उपद्रवियों ने हिंसक प्रदर्शन किया. और एक कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी. वहीं खराब होते हालात के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना की तैनाती होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें – #DelhiViolence: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 18, हालात पर काबू के लिए NSA अजित डोभाल को मिली जिम्मेवारी

केजरीवाल ने की सेना बुलाने की मांग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा को लेकर तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस स्थिति संभाल नहीं पा रही है. और अब सेना को बुलाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. और वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिख रहे हैं.


केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं रात भर कई लोगों के सम्पर्क में था. स्थिति चिंताजनक है. पुलिस सभी प्रयासों के बावजूद स्थिति संभालने और विश्वास (लोगों में) कायम करने में नाकाम है.

उन्होंने कहा कि,  सेना को बुलाना चाहिए और बाकी प्रभावित इलाकों में भी तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाया जाना चाहिए. मैं इस संबंध में माननीय गृह मंत्री को लिख रहा हूं.

इसे भी पढ़ें – #delhivoilence : गृहमंत्री के रुप में अमित शाह की तीसरी बड़ी विफलता!

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button