
Hyderabad : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करीब 27.5 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं. फेसबुक ने 31 दिसंबर 2019 तक के लिए अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया, 31 दिसंबर 2019 तक हमारे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (एमएयू) की संख्या 2.50 अरब थी. 31 दिसंबर 2018 की तुलना में यह आठ प्रतिशत अधिक है.
भारत, इंडोनेशिया और फिलिपीन के उपयोगकर्ताओं का 2019 में वृद्धि में अहम योगदान रहा. फेसबुक ने रिपोर्ट में कहा,2019 की चौथी तिमाही में हमारा अनुमान है कि नकली अथवा दोहरे (डुप्लीकेट) खातों का अनुपात हमारे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (एमएयू) का लगभग 11 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़ें : #Leader_Criminal_Nexus पर वोहरा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतराती रही हैं सरकारें ?
इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में नकली खातों की संख्या अधिक
हमारा मानना है कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली खातों की संख्या अधिक है. फेसबुक के अनुसार डुप्लीकेट (नकली) खाते वे खाते हैं जो कोई उपयोगकर्ता अपने मुख्य खाते के अतिरिक्त रखता है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों की संख्या का अनुमान नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है. यह अनुमान वास्तविक संख्या से भिन्न हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : #Article_370, NRC-CAA, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर पूर्व चीफ जस्टिस शाह ने सवाल खड़े किये




