
New Delhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े अपने विवादित बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भाजपा सांसद ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादास्पद बोल बोले हैं.
BJP’s Anantkumar Hegde calls Gandhi’s freedom struggle a ‘drama’
Read @ANI Story | https://t.co/wKd2sIQg18 pic.twitter.com/9asj9tUBps
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2020
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले महत्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी के नेतृत्व में किया गया स्वतंत्रता संग्राम एक ‘ड्रामा’ था.
इसे भी पढ़ेंः#Jamia में तीसरी बार फायरिंगः अज्ञात बदमाशों ने यूनिवर्सिटी के बाहर की गोलीबारी, मामला दर्ज
ऐसे लोगों (गांधी) को ‘महात्मा’ कैसे कहा जा सकता है- हेगड़े
उत्तराखंड से छठी बार सांसद बने हेगड़े ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह सवाल भी उठाया कि भारत में ‘ऐसे लोगों’ को ‘महात्मा’ कैसे कहा जाता है. उन्होंने कहा कि पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का ‘अंग्रेजों की सहमति और समर्थन के साथ’ मंचन किया गया था.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सांसद ने कहा, ‘इन तथाकथित नेताओं में से किसी की पुलिस ने एक बार भी पिटाई नहीं की थी. उनका स्वतंत्रता आंदोलन एक ड्रामा था. अंग्रेजों की सहमति से स्वंत्रता आंदोलन किया गया. वो कोई वास्तविक लड़ाई नहीं थी. बल्कि सामंजस्य वाला स्वतंत्रता आंदोलन था.’
वरिष्ठ भाजपा नेता यही नहीं रूके, आगे उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह को भी ड्रामा बताया. उन्होंने कहा कि गांधी के द्वारा भूख हड़ताल और सत्याग्रह महज एक ड्रामा था.
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग कहते हैं कि भारत को आजादी आमरण अनशन और सत्याग्रह के कारण मिली. मगर यह सच नहीं है. सत्याग्रह के कारण अंग्रेजों ने देश नहीं छोड़ा था.’
इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus का कहरः चीन में मरने वालों की संख्या 361 हुई, 17 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि
कर्नाटक बीजेपी ने बनायी दूरी
जाहिर है पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस बयान से सियासत गरमाने वाली है. वहीं भाजपा सांसद की बात से कर्नाटक बीजेपी के नेता भी इत्तेफाक नहीं रखते. पार्टी का कहना है कि वो हेगड़े के बयान का समर्थन नहीं करती. कर्नाटक भाजपा प्रवक्ता जी मधुसुधन ने कहा कि संघ महात्मा गांधी का सम्मान करता है और इस तरह की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करता है.
वहीं कांग्रेस ने कहा कि इस तरह के बयान से पूर्व केंद्रीय मएत्री सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःपेट में दर्द की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती




