NationalUttar-Pradesh

लखनऊ: सपा नेता की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े सिर पर दागी गोलियां

Lucknow: समाजवादी पार्टी के नेता एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

उनकी हत्या तब की गयी जब वह सुबह टहलने गये थे. बदमाशों ने उनके सिर पर गोलियां मारी जिससे की घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- #DelhiElections: ARD की रिपोर्ट- AAP के 25% और BJP के 20% उम्मीदवार दागी

हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का मामला

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रंजीत बच्चन (40) हजरतगंज क्षेत्र में सुबह सैर के लिए निकले थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी. बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. रंजीत बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़े थे और वह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी थे.

इसे भी पढ़ें- #ShaheenBaghFiring: परिवार ने कहा- गोलियां चलाने वाला युवक सड़क बंद रहने से था परेशान

सपा ने कहा निकम्मी सरकार दे इस्तीफा

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हमले में रंजीत के भाई को भी गोली लगी जिससे की वह घायल हो गये. रंजीत के भाई को हाथ में गोली लगी है और उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इधर घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. सपा ने ट्वीट कर कहा है कि लखनऊ में दिनदहाड़े हिंदू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत! उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है! निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button