Ranchi : गांधी चौक, अपर बाजार में रेडीमेड कपड़ों के अति आधुनिक शो रूम फैशन वर्ल्ड का उदघाटन सीएम रघुवर दास के पुत्र ललित दास ने किया. श्री दास ने कहा कि फैशन वर्ल्ड रांची व आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनायेगा. इस संबंध में फैशन वर्ल्ड के कंवलजीत सिंह बिंद्रा, बबलू एवं इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सोनू ने कहा कि शहर में पहली बार एक ऐसा शो रूम खुला है, जहां साड़ी, सूट पीस, प्रीमियम एवं मीडियम ब्रांड के नये डिजायनों में गर्ल्स किड, मेंन्स वेयर, लेडीज वेयर सहित शादियों के त़्योहार के लिए शानदार रेंज उपलब्ध हैं. फैशन वर्ल्ड के नये वाताकुलित शो रूम में एक ही छत के नीचे देश की नामी कंपनियों की साड़ियां बनारसी, सिंथैटिक, कोटा, लहंगा, साड़ी, डिजायनर साड़ी, ब्रासो, प्योर सिल्क, कांजीवरम, तांत, कॉटन, सुपर नेट आदि की रेंज मौजूद है.
शो रूम में पर्स एवं इमिटेशन ज्वेलरी की रेंज भी उपलब्ध
इसके अलावा सूट पीस में सिंथैटिक सूट, चंदेरी, प्योर सिल्क, प्योर क्रेप सूट, दबका, बनारसी, स्टेान वर्क, करांची सूट, लोंग सूट, वेडिंग वेरायटी, रेडिमेड सूट, सेमी स्टिच रेडिमेड सूट, शरारा, गरारा, स्टेट पाकिस्तानी सूट, लहंगा सूट आदि उपलब्ध हैं. कंवलजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं के परिधान में कुर्ती, लेगिंस, जीन्स, टॉप, लोंग एवं सॉर्ट स्कर्ट, वेस्टर्न गाउन भी उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए हॉफ सूट, फूल सूट, कोट सूट, शेरवानी ब्रिजेज, जीन्स, शर्ट, टी शर्ट उपलब्ध हैं. इसके अलावा गर्ल्स किड, मेंन्स वेयर के लिए बहुत सारे परिधान यहां हमने उपलब्ध करायें हैं. इसके अलावा शो रूम में पर्स एवं इमिटेशन ज्वेलरी की रेंज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. कहा कि शो रूम में सभी पर्व, त़्योहार, शादी-विवाह आदि के लिए सभी के लिए परिधान की रेंज मौजूद है. इस अवसर पर शिव शंकर सिंह, चरणजीत सिंह, दिनेश अग्रवाल, परवेज खालिद सहित शहर के जाने माने लोग मौजूद थे.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button